ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

हाईकोर्ट ने कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर पर लगाए गए 10 हजार के जुर्माना आदेश पर लगाई रोक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग द्वारा कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर पर लगाए गए 10 हजार के जुर्माना आदेश पर रोक लगा दी है। यूनिवर्सिटी की ओर के वकील हिमांशु ठोलिया ने बताया, आवेदक ऋतु चौधरी ने एक भर्ती से जुड़े मामले में स्वंय और अन्य अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड और इंटरव्यू के अंकों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगी थी। यूनिवर्सिटी ने उसे सूचना देने से मना कर दिया। इस पर उसने राज्य सूचना आयोग में अपील दायर की। राज्य सूचना आयोग ने यूनिवर्सिटी को सूचना देने के आदेश दिए। आयोग के आदेश की पालना में यूनिवर्सिटी ने आवेदक को उसके हद तक की सूचना दे दी। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत सूचना देने से मना कर दिया। इस पर आयोग ने यूनिवर्सिटी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया और राज्य सरकार को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए।

वहीं, यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि आरटीआई एक्ट की धारा 8 और 11 के तहत किसी भी व्यक्ति को थर्ड पार्टी और अन्य व्यक्ति की व्यक्तिगत सूचनाएं नही दी जा सकती हैं। अगर किसी तीसरे व्यक्ति की व्यक्तिगत सूचना मांगी गई है तो पहले उस व्यक्ति को इसकी सूचना देना आवश्यक है। यूनिवर्सिटी ने अन्य अभ्यर्थियों को नोटिस जारी करके इस बारे में अवगत कराया गया था। लेकिन अभ्यर्थियों ने अपनी सूचनाएं साझा करने की सहमति नहीं दी। वहीं आयोग का यह कहना कि राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रकरण की जांच करे। यह आदेश भी गलत है, यूनिवर्सिटी विधानसभा में पारित एक्ट के तहत संचालित होती हैं। हम राज्य सरकार के अधीन काम नहीं करते हैं। ऐसे में राज्य सरकार को यूनिवर्सिटी की जांच के लिए निर्देशित नहीं किया जा सकता हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.