ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

संजय राउत ने की CM फडणवीस की तारीफ, कहा, नक्सलियों का सरेंडर कराया, ये सराहनीय, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, January 3, 2025

मुंबई, 03 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। उन्होंने 'सामना' में लिखा, '​​राज्य सरकार ने गढ़चिरौली जिले में एक्टिव नक्सलियों का सरेंडर कराकर सराहनीय काम किया है। राउत ने कहा, हमने देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की क्योंकि उनकी सरकार ने अच्छा काम किया है। महाराष्ट्र हमारा राज्य है, गढ़चिरौली जैसी जगह जो नक्सलवाद से प्रभावित है अगर नक्सलियों ने सरेंडर कर संवैधानिक रास्ता चुना है तो हम उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, गढ़चिरौली का विकास होना पूरे महाराष्ट्र के लिए अच्छा है। CM ने संरक्षक मंत्री के तौर पर गढ़चिरौली का प्रभार संभाला है। हम इसकी सराहना करते हैं। पीएम मोदी ने जब भी अच्छा काम किया, हमने उनकी भी प्रशंसा की। दरअसल 1 जनवरी 2025 को गढ़चिरौली में एक करोड़ रुपए की इनामी 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें 8 महिला और 3 पुरुष नक्सली शामिल थे।

संजय ने कहा कि पहले के संरक्षक मंत्री ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने एजेंट बिठाए और पैसा वसूला, जिससे नक्सलवाद बढ़ा। हमने फडणवीस के साथ काम किया है, ये रिश्ता चलता रहेगा। लेकिन हम विपक्ष में हैं और हम मुद्दे उठाते रहेंगे। संजय राउत ने कहा, मैंने नक्सलियों के सरेंडर के मामले देखे हैं। जब भी कोई ऐसा करता है तो इसकी सराहना की जानी चाहिए। अगर गढ़चिरौली जैसे जिले का विकास होता है तो यह पूरे राज्य के लिए अच्छा है। गढ़चिरौली महाराष्ट्र का स्टील सिटी बनता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं है।

दरअसल, गढ़चिरोली पुलिस हेडक्वार्टर में 11 नक्सलियों ने CM देवेंद्र फडणवीस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। इनमें प्रमुख नक्सली नेता तारक्का सिदाम भी शामिल था। CM ने कहा था कि राज्य जल्द ही नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा था, उत्तरी गढ़चिरौली नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। दक्षिणी गढ़चिरौली भी नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। पुलिस और जिला प्रशासन की पहल के कारण पिछले कुछ समय में जिले का एक भी युवा नक्सली में शामिल नहीं हुआ है। फडणवीस ने कहा था कि चार-पांच साल से महाराष्ट्र में नक्सलियों की भर्ती खत्म हो गई है। 38 साल तक नक्सल आंदोलन का हिस्सा रहे और इसे फैलाने का काम करने वाले तारक्का को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आज आत्मसमर्पण कर दिया। आने वाले समय में महाराष्ट्र से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.