ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

रेखा गुप्ता के नए सीएम हाउस में होगा आलीशान रेनोवेशन, शीशमहल विवाद की पृष्ठभूमि में उठे सवाल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए आवंटित सरकारी आवास, बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग, में जल्द ही मरम्मत और सजावट का कार्य शुरू होने जा रहा है। यह बंगला पहले उपराज्यपाल सचिवालय के कार्यालय के रूप में उपयोग में लिया जाता था, जिसे अब मुख्यमंत्री और उनके परिवार के रहने के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इस आवास को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें 24 एयर कंडीशनर, 5 स्मार्ट टीवी जिनमें चार 55 इंच और एक 65 इंच का सेट शामिल है, तीन बड़े झूमर और 80 से अधिक पंखों की व्यवस्था की जा रही है। रसोईघर को भी अत्याधुनिक रूप दिया जा रहा है, जहां नई गैस हॉब, इलेक्ट्रिक चिमनी, माइक्रोवेव, टोस्ट ग्रिल, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर और 50 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला RO वाटर प्लांट लगाया जाएगा।

इस रेनोवेशन कार्य के पहले चरण का कुल बजट 60 लाख रुपए तय किया गया है, जिसमें से सिर्फ एयर कंडीशनिंग पर 11 लाख रुपए और लाइटिंग व झूमरों पर 6 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बंगला नंबर 1 टाइप VII श्रेणी का आवास है, जिसमें चार बेडरूम, ड्राइंग रूम, विजिटर्स हॉल, नौकरों के लिए कमरा, किचन, लॉन और एक बैकयार्ड शामिल हैं। इसके साथ ही पास स्थित बंगला नंबर 2 को मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस बनाया जाएगा, जहां जनता से मुलाकात की जाएगी। दोनों बंगलों को जोड़ने के लिए एक विशेष रास्ता बनाया जाएगा। इस समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी आवास में रह रही हैं।

चुनाव से पहले ही रेखा गुप्ता ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास, जो 6 फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है, नहीं लेंगी। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक करार दिया था। उस बंगले के रेनोवेशन पर करीब 33.66 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे और भाजपा द्वारा उसे ‘शीशमहल’ कहा गया था। केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को इस रेनोवेशन कार्य की जांच के आदेश दिए थे, लेकिन अभी तक उसकी कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल के लिए बनाए गए बंगले का निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया और इसमें लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए। पार्टी का दावा है कि यह बंगला चार सरकारी संपत्तियों को जोड़कर बनाया गया है, जिससे नियमन की अनदेखी हुई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की थी। भाजपा का यह भी कहना है कि उनकी पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री अब उस बंगले में नहीं रहेगा। इस मामले की जांच मई 2023 में तब शुरू हुई जब उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को पत्र लिखकर मामले की जांच सौंपी। सितंबर 2023 में सीबीआई ने जांच रिपोर्ट दर्ज की, जिसमें कहा गया कि कोविड काल के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर सरकारी खजाने से लगभग 44.78 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.