ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत 29 अगस्त तक बढ़ाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुजरात और राजस्थान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 86 वर्षीय रेप के दोषी आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उसकी ओर से 8 अगस्त को दायर अपील पर सोमवार को सुनवाई करते हुए अंतरिम जमानत की अवधि 29 अगस्त तक बढ़ा दी। सुनवाई के दौरान आसाराम की तरफ से एडवोकेट निशांत बोड़ा ने पहले गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेशों का हवाला दिया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 30 जुलाई के आदेश का जिक्र किया, जिसके आधार पर गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई थी। इसी आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट से भी जमानत अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया।

कोर्ट ने आसाराम की ओर से पेश मेडिकल रिपोर्टों का अध्ययन किया, जिसमें उसकी सेहत को गंभीर बताते हुए ‘ट्रोपोनिन लेवल’ अत्यधिक पाया गया, जो हृदय के लिए खतरे का संकेत है। रिपोर्ट में बताया गया कि आसाराम इंदौर के जूपिटर हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती था और बाद में उसे अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया। अदालत ने अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की बेंच ने आदेश दिया कि तीन दिन के भीतर प्रोफेसर रैंक के दो कार्डियोलॉजिस्ट और एक न्यूरोलॉजिस्ट शामिल करते हुए एक मेडिकल बोर्ड गठित किया जाए। यह बोर्ड आसाराम के हृदय और न्यूरो संबंधी सभी मापदंडों की गहन जांच करेगा और यह भी रिपोर्ट करेगा कि उसकी हालत के लिए अस्पताल में भर्ती या निरंतर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है या नहीं। रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (न्यायिक) के अधिकृत ईमेल पर भेजी जाएगी और इसकी एक प्रति आसाराम या उसके प्रतिनिधि को भी सौंपी जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.