ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

राहुल ने कहा, मणिपुर में जो हुआ, वह भाजपा की आइडियोलॉजी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 17, 2023

मुंबई, 17 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मिजोरम दौरे पर उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं भारत जोड़ो यात्रा से कन्याकुमारी से कश्मीर तक चला। इसका आइडिया भाजपा और RSS की ओर से देश में फैलाई गई विचारधारा से लड़ना था। अगर हम देश में ध्यान से देखें तो भाजपा की आइडियोलॉजी साफ नजर आएगी। मणिपुर में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि बीजेपी की आइडियोलॉजी क्या कर सकती है। वहां सैकड़ों लोग मार दिए गए, महिलाओं से छेड़ाछाड़ हुई, उनका रेप हुआ। बच्चों को मार दिया गया, लोगों के घर जलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी पीएम ने मणिपुर का दौरा नहीं किया।ऐसा लगता है कि पीएम के लिए मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है। इसलिए वे मणिपुर को महत्व नहीं दे रहे हैं। राहुल ने मिजोरम के लुंगलेई में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वे दो दिन के मिजोरम दौरे पर हैं, आज 17 अक्टूबर को दौरे का दूसरा दिन था। यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं, जब मैं 1986 में यहां आया था। तब मिजोरम हिंसा से शांति और सद्भाव की ओर बढ़ रहा था। 1987 में आपको राज्य का दर्जा मिला, यह लंबा सफर था। यहां कई युवा बैठे हैं, जिन्होंने मिजोरम में हिंसा नहीं देखी, लेकिन पुरानी पीढ़ी को हिंसा की कीमत पता है। मिजो नेशनल फ्रंट (NMF) का रिकॉर्ड सबके सामने है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। नशीली दवाओं पर नकेल कसने में सरकार विफल है, जिसके चलते पांच साल में 250 युवाओं की जिंदगी खत्म हो गई। NMF खुले तौर पर उन लोगों का समर्थन करती है, जो मिजोरम के विचार पर हमला कर रहे हैं।

तो वहीं, राहुल गांधी ने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार यानी 17 अक्टूबर की सुबह मिजोरम के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आइजोल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, अमित शाह का बेटा क्या करता है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? आखिरी बार मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा इंडियन क्रिकेट टीम चलाता है। BJP के नेताओं को देखिए, उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। BJP में अनुराग ठाकुर जैसे कई परिवारवाद के नेता हैं। भारत राज्यों का संघ है, जहां सभी संस्कृतियों, धर्मों, इतिहासों को बचाने की जरूरत है। कांग्रेस ने देश के मूलभूत ढांचे को बनाने में मदद की और हमेशा इसे बचाने की कोशिश की। मुझे मिजोरम आना पसंद है। 16 अक्टूबर की पदयात्रा में आइजॉल के लोगों ने भरपूर सपोर्ट किया। 'भारत जोड़ो यात्रा' की थीम पर हमने ये यात्रा की। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम, हम हर राज्य में जीत हासिल करेंगे। जब मैं मध्य प्रदेश जाता हूं तो मुझे भाजपा के खिलाफ भारी जनाक्रोश दिखता है, जब मैं छत्तीसगढ़ और राजस्थान जाता हूं तो वहां हमारी सरकार के किए गए काम के लिए भारी समर्थन देखता हूं। भाजपा-आरएसएस को मिजोरम में जड़ें जमाने के लिए ZPM-MNF मदद कर रही है, लेकिन कांग्रेस कभी ऐसा नहीं करेगी। क्योंकि हमारी विचारधारा उनसे बिल्कुल अलग है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.