ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

राहुल गांधी का आरोप- बिहार में 'ऑपरेशन सरकार चोरी', वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 5, 2025

मुंबई, 05 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर कल मतदान होना है, लेकिन इससे एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’ चलाया जा रहा है। राहुल ने पटना में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमुई जिले के पांच वोटरों को मंच पर बुलाया, जिन्होंने दावा किया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

करीब एक घंटे 20 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में भी यही खेल खेला गया था, जहां 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से काटे गए। उन्होंने कहा कि अब वही साजिश बिहार में दोहराई जा रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट जारी की जाती है ताकि लोगों को वोट डालने से रोका जा सके और लोकतंत्र को कमजोर किया जा सके।

राहुल ने अपनी प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए दावा किया कि वहां 2024 विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी हुई। उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि उसने हरियाणा के 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला। राहुल ने यह भी कहा कि हरियाणा में पांच अलग-अलग कैटेगरी में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का एक पुराना वीडियो चलाया। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों से दो दिन पहले सैनी ने कहा था—‘हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं, आप चिंता मत करिए।’ राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर वह ‘व्यवस्था’ क्या थी, जिससे भाजपा ने एकतरफा सरकार बना ली। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह ‘व्यवस्था’ वोट चोरी की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का कहना है कि पुलों के नीचे या लैंपपोस्ट के पास रहने वालों का हाउस नंबर ‘0’ दिखाया जाता है। इस पर राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे मेरा घर छीना गया, वैसे ही अब नरेंद्र का भी घर छीन लिया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में संसद सदस्यता जाने के बाद उनका सरकारी आवास 12 तुगलक रोड खाली कराया गया था। ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अब यह महिला ट्रोल होगी, जबकि असल मुद्दा यह है कि कैसे एक ही व्यक्ति के कई नाम बनाकर वोट डाले गए। राहुल के अनुसार, इस मॉडल के नाम सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि और विमला जैसे अलग-अलग नामों से वोट दर्ज किए गए। राहुल गांधी ने कहा कि यह मामला सिर्फ हरियाणा या बिहार का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा से खिलवाड़ का है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वोटर लिस्ट की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.