ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

प्रियंका गांधी के पति ने कहा, देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं, हो सकता है राज्यसभा के जरिए ऐसा करूंगा, जानिए पूरा माम

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 9, 2024

मुंबई, 09 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा की, मैं किसी को जवाब देने के लिए राजनीति में नहीं आना चाहता। मैं इस देश के लोगों की सेवा करना चाहता हूं, हो सकता है राज्यसभा के जरिए ऐसा करूंगा। मैं पूरे देश में भ्रमण करूंगा और लोगों की सेवा करूंगा। मैं अमेठी, रायबरेली और मुरादाबाद जाऊंगा। उनका आशीर्वाद मुझे खुशी देता है। वहीं, बीते माह उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस को लगता है कि मैं बदलाव ला सकता हूं तो मैं एक्टिव पॉलिटिक्स में आ जाऊंगा। जरूरी नहीं कि मैं अमेठी से चुनाव लडूं, मैं मुरादाबाद या हरियाणा से भी लड़ सकता हूं। हालांकि कांग्रेस ने वाड्रा को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने PM के मंगलसूत्र वाले बयान पर कहा, वह प्रधानमंत्री पद पर बैठने वाले को शोभा नहीं देता। यही वजह है कि मैं नहीं चाहता, वो सत्ता में वापस आएं। वे जो भी आरोप लगाते हैं, उन्हें साबित नहीं कर पाते।

राहुल और प्रियंका जो भी कहते हैं, उसे पूरा करेंगे। मैं उन्हें जानता हूं। दोनों बहुत मेहनती हैं। (कम्युनिकेशन गैप के सवाल पर) कोई भी ताकत दोनों के बीच दरार नहीं ला सकती। मैंने कभी ऐसा नहीं देखा। उन दोनों के बीच अगर कोई बहस होती है, तो वो बहुत स्वस्थ बहस होती है कि वो देश के लिए बेहतर क्या कर सकते हैं। राहुल, प्रियंका और मेरे बीच कोई नहीं आ सकता है। लोगों को लगता है कि अमेठी से टिकट नहीं मिला तो मैं नाराज हूं। इसके मेरे लिए कोई मायने नहीं हैं। मुझे परिवार के लोगों के बीच कोई विवाद नहीं नजर आता। हम मिलकर देश के लिए काम करेंगे। जब आप गांधी परिवार से जुड़े हैं, आपको कुछ भी करने से पहले सोचना चाहिए। बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। आप दुनिया के किसी कोने सोफा पर में बैठे हैं और चाहते हैं कि आजकल जो चल रहा है, उसमें आपका नाम भी शामिल हो। खुशी है कि वो रिटायर्ड हैं। मैं उन्हें पत्र जरूर लिखूंगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा वो बकवास है। वो राजीव गांधी के करीबी थे। थोड़ा जिम्मेदार होना था। राहुल-प्रियंका मेहनत कर रहे हैं, लेकिन इस बयान के बाद भाजपा को बेवजह का मुद्दा मिल गया। वाड्रा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान ये सब कहा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.