ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में फिर छिड़ा सियासी घमासान, भाजपा समर्थित जिला संघों ने खेल विभाग पर लगाए पक्षपात के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 27, 2025

मुंबई, 27 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर राज्य में एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा समर्थित जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल विभाग और कांग्रेस से जुड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में कांग्रेसी नेताओं द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जबकि खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्र सिंह नांदू ने आरोप लगाया कि खेल विभाग भाजपा विचारधारा से जुड़े जिला क्रिकेट संघों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि कई संघों को बेवजह नोटिस भेजे गए, जबकि कांग्रेस समर्थित संघों पर चल रही जांचों को रोक दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और खेल विभाग की भूमिका की समीक्षा करें।

नांदू ने आरोप लगाया कि भरतपुर और धौलपुर के जिला क्रिकेट संघों के चुनावों में ऑब्जर्वर नहीं भेजे गए, जबकि कांग्रेस समर्थित संघों में चुनाव के लिए पूरी निगरानी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने RCA के संसाधनों का उपयोग कर राजस्थान रॉयल्स को लाभ पहुंचाया और सवाई मानसिंह स्टेडियम से भाजपा समर्थित संघों को बेदखल कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि राजस्थान रॉयल्स को किस आधार पर भुगतान किया गया, उनके MOU की शर्तें क्या थीं, और IPL में दिए गए पास किन लोगों तक पहुंचे। उन्होंने मांग की कि इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच होनी चाहिए। नांदू ने दावा किया कि अगर वह कांग्रेस की सरकार में होते तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी कांग्रेस समर्थक नेताओं को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि भाजपा समर्थित लोगों को हाशिये पर रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता धर्मवीर सिंह शेखावत और रतन सिंह पूरी तरह से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और RCA में सत्ता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के खेल मंत्री से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि एडहॉक कमेटी कन्वीनर जयदीप बिहाणी को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचाई जाएगी।

एडहॉक कमेटी के सदस्य और जैसलमेर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि घरेलू क्रिकेट का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन फिर भी सवाई मानसिंह स्टेडियम उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे सीजन निकल गया लेकिन उन्हें स्टेडियम उपलब्ध नहीं कराया गया। RCA की मौजूदा एडहॉक कमेटी का कार्यकाल शुक्रवार रात समाप्त हो रहा है। इसमें भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी कन्वीनर हैं, जबकि मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह, धर्मवीर सिंह शेखावत, रतन सिंह शेखावत, हरिश्चंद्र सिंह और विमल शर्मा सदस्य हैं। हाल के विवादों के बाद कमेटी में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि RCA की नई एडहॉक कमेटी का गठन जल्द हो सकता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.