ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

रोहिड़ा थाना क्षेत्र में फेरीवाले की हत्या का खुलासा: शराब, विवाद और पूरे दिन घर में छुपाया शव

Photo Source :

Posted On:Friday, December 5, 2025

रोहिड़ा थाना क्षेत्र के आदिवासी इलाके भूला के लीलूड़ी बड़ली में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक व्यक्ति की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 29 नवंबर की रात को हुई, लेकिन आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पूरे दिन शव को अपने घर में छिपाए रखा और रात के अंधेरे में शहीद स्मारक के बाहर फेंककर फरार हो गया।

शहीद स्मारक के बाहर मिली लाश

30 नवंबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लीलूड़ी बड़ली शहीद स्मारक के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। थाना प्रभारी गीता सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई। पास में रखे थैले की तलाशी ली गई तो उसमें आधार कार्ड मिला, जिससे मृतक की पहचान जयपाल (51) पुत्र डिबिया निवासी भुलसी, हमीरपुर, यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क किया और हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना से खुला राज

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गांव का निवासी नोनाराम भील इस घटना में शामिल हो सकता है। पुलिस ने तकनीकी आधार से आरोपी को ट्रेस किया और पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 29 नवंबर की रात जयपाल रोज की तरह फेरी खत्म कर गांव में रुका था। दोनों ने बैठकर शराब पी, बातचीत के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई और मामला लड़ाई तक पहुंच गया। मारपीट में जयपाल जमीन पर गिर पड़ा, तभी आरोपी ने गुस्से में आकर उसके गले में बंधे दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह खुलासा होते ही हत्या के पीछे नशे और क्षणिक विवाद की खौफनाक तस्वीर सामने आई।

पूरे दिन घर में छुपाया शव, रात में छोड़ा शहीद स्मारक पर

हत्या के बाद नोनाराम घबरा गया और उसने शव को पूरे दिन अपने घर में छिपाए रखा। ग्रामीणों पर शक न जाए इसलिए रात करीब 10 बजे वह चुपके से शव को उठाकर लीलूड़ी बड़ली शहीद स्मारक के बाहर दीवार सहारे छोड़कर भाग गया। मृतक का थैला भी पास में रख दिया ताकि पहचान हो जाए और खुद पर शक न आए।

दो साल से कर रहा था आदिवासी क्षेत्र में काम

मृतक के छोटे भाई बाबू प्रजापत ने बताया कि जयपाल पिछले दो वर्षों से आदिवासी बेल्ट में फेरी का काम कर रहा था। वह महिलाओं के कान-नाक बिंदाने, बिछुड़ी, पायल और कॉस्मेटिक सामान बेचकर अपनी रोजी-रोटी कमाता था। ग्रामीणों से उसका व्यवहार सामान्य था और किसी से विवाद की बात पहले कभी सामने नहीं आई।

पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस ने आरोपी नोनाराम भील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा, शराब की बोतल और अन्य साक्ष्य जब्त किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी नशे की स्थिति, विवाद का कारण और घटना के समय पर विस्तार से जानकारी जुटा रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.