ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, पहलगाम हमला और महाभियोग प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 4, 2025

मुंबई, 04 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इसकी घोषणा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में की। उन्होंने बताया कि सरकार इस सत्र के दौरान किसी भी विषय पर नियमों के तहत चर्चा को तैयार है। रिजिजू ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष चर्चा की मांग करता है तो सरकार तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव इस सत्र के दौरान पेश किया जा सकता है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला, भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बयान और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के बयान जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था।

रिजिजू ने कहा कि न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाने वाला महाभियोग प्रस्ताव राजनीति से ऊपर है और सभी दलों को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्मा के घर में आग लगने के बाद स्टोर रूम से 500-500 के जले हुए नोटों से भरे बोरे बरामद हुए थे, जो गंभीर मामला है। वहीं कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विशेष सत्र की मांग को कमजोर करने के लिए अचानक मानसून सत्र की घोषणा की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के संसदीय इतिहास में पहले कभी 47 दिन पहले सत्र की घोषणा नहीं हुई थी। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री विशेष सत्र से बच सकते हैं, लेकिन मानसून सत्र से नहीं। कांग्रेस का कहना है कि पहलगाम हमले के दोषियों को अभी तक सजा क्यों नहीं मिली, यह जानना जरूरी है और इसके लिए विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.