ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

चंदेरी में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 12, 2025

मुंबई, 12 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अशोकनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के लड़के ने तीन साल तक रेप किया। जब नाबालिग परेशान हो गई तो उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चंदेरी थाना क्षेत्र का है। यहां 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके मामा के बेटे ने लगातार तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने मामा के घर में रहती है। उसकी मां बचपन में किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई थी और पिता का कोई पता नहीं है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया की आरोपी पिछले तीन सालों से बच्ची के साथ उसके पुराने घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म करता था। वह सामान उठाने के बहाने पीड़िता को बुलाता और फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। हाल ही में भाभी से हुए विवाद के बाद परेशान होकर उसने चूहा मारने की दवा खा ली, जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए चंदेरी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2)(i), 376(2)(n) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5L/6, 5M/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.