ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

मौसम विभाग ने 7 राज्यों में हीटवेव चलने की जताई संभावना, 5 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

मुंबई, 14 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कल 15 अप्रैल से राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हीटवेव चलने की संभावना है। इससे तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं, जबकि ओडिशा में बिजली गिरने की आशंका है। राजस्थान-तेलंगाना के कुछ इलाकों में हीटवेव और गुजरात में उमस भरी गर्मी हो सकती है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में आज से हीटवेव का नया दौर शुरू होगा। तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी संभाग में भीषण लू चलने की आशंका है। इस दौरान पाकिस्तान बॉर्डर के लगे इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है।

वहीं, दिल्ली-NCR के लोगों को फिर से 40 डिग्री की गर्मी का सामना करना होगा। बीते दिनों आंधी-बारिश से तापमान गिर गया था। सोमवार को तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि मंगलवार को 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। 16 से 18 अप्रैल तक दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 15 साल में यह दूसरा मौका है जब अप्रैल में ही दिल्ली के लोग लू का सामना कर रहे हैं। दिल्ली में साल 2011 के बाद 2022 में 8 से 11 अप्रैल तक लू चली थी। इस बार दिल्ली-NCR में अप्रैल में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर है या सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है तो उसे लू की स्थिति माना जाता है। सामान्य से 6.5 डिग्री ज्यादा तापमान होने पर गंभीर लू की स्थिति (सीवियर हीटवेव) मानी जाती है। अभी तक अधिकतम तापमान कई बार सामान्य से 4.5 डिग्री से ऊपर जा चुका है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.