ताजा खबर
गुजरात में 800 करोड़ का मेगा रोड प्रोजेक्ट मंजूर, चार शहरों की कनेक्टिविटी होगी और बेहतर   ||    गिफ्ट सिटी में शराब पीने के नियम और आसान, अब बिना सिफारिश मिलेगा परमिट   ||    म्यांमार में फिर भूकंप के झटके लगे, सुबह-सुबह भारत के इस राज्य में भी महसूस हुआ Earthquake   ||    छोटा विमान हाईजैक करने वाला कौन; जिसने US में 13 यात्रियों को बनाया बंधक?   ||    म्यांमार के बाद एक और देश में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता   ||    ट्रंप के टैरिफ से भारत भी आया चपेट में, US-चीन के बीच व्यापार युद्ध थमने के आसार नहीं   ||    ‘हम चीन के साथ बहुत अच्छा समझौता करने जा रहे हैं’, ट्रेड वॉर के बीच नरम पड़े ट्रंप के तेवर   ||    MI vs SRH: मैच के दौरान चैक हुई अभिषेक शर्मा की पॉकेट, पिछले मैच में निकाली थी पर्ची   ||    MI vs SRH: मुंबई के खिलाड़ी ने मैच में उड़ाई नियम की धज्जियां, अंपायर से भी हुई भारी चूक   ||    IPL 2025: SRH की हार के बाद भी हेड का बड़ा धमाका, बने ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी   ||   

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, राज्य में 21 महीने से हिंसा जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा गवर्नर को दिया। गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने इस्तीफा स्वीकार किया और बीरेन सिंह से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है। बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था। विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं। आपको बता दें, इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। नए मुख्यमंत्री पर फैसला एक-दो दिन के भीतर लिया जाएगा। तो वहीं, कूकी समुदाय की संस्था ITLF के प्रवक्ता गिन्जा वूलजोंग ने कहा, बीरेन सिंह ने मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव में हार के डर से इस्तीफा दिया है। हाल ही में उनका एक ऑडियो टेप लीक हुआ था, जिसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने लिया है। ऐसे में अब भाजपा के लिए भी उन्हें बचाना मुश्किल लग रहा है। बिरेन चाहे मुख्यमंत्री रहें या नहीं, हमारी मांग अलग प्रशासन की है। मैतेई समुदाय ने हमें अलग किया है। अब हम पीछे नहीं हट सकते। बहुत खून बह चुका है। एक राजनीतिक हल ही हमारी मुसीबत का समाधान कर सकता है। कूकी समुदाय अलग प्रशासन की मांग को लेकर अब भी जस का तस कायम है।

CM बीरेन सिंह ने सेक्रेटेरिएट में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं। मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। मैतेई-कुकी समुदाय के बीच भड़की हिंसा को 600 से ज्यादा दिन बीत चुके हैं। बीरेन ने बताया, 'मणिपुर में मई 2023 से अक्टूबर 2023 तक गोलीबारी की 408 घटनाएं दर्ज की गईं। नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक 345 घटनाएं हुईं। मई 2024 से अब तक 112 घटनाएं सामने आई हैं।' हालांकि राज्य में पिछले महीने से शांति है। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। छिटपुट प्रदर्शन के लिए भी लोग सड़कों पर नहीं उतरे। सरकारी दफ्तर रोजाना खुल रहे हैं और स्कूल में बच्चों की तादाद बढ़ रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.