ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

ममता बनर्जी ने कहा, राजद्रोह कानून में बदलाव का नागरिकों पर गंभीर प्रभाव हो सकता है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 11, 2023

मुंबई, 11 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि राजद्रोह कानून के तहत प्रावधानों को बदलने के नाम पर गृह मंत्रालय भारतीय न्याय संहिता में अधिक गंभीर और मनमाने उपाय पेश कर रहा है। ये नागरिकों को और ज्यादा गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। आपको बता दें, अंग्रेजों के जमाने के कानून खत्म करने के लिए मानसून सेशन के आखिरी दिन 11 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिल लोकसभा में पेश किया था। सबसे बड़ा बदलाव राजद्रोह कानून को लेकर है, जिसे नए स्वरूप में लाया जाएगा। इस बिल में ब्रिटिश काल के शब्द राजद्रोह को हटाकर देशद्रोह शब्द आएगा।

ममता बनर्जी ने 11 अक्टूबर को ट्विटर पर लिखा, मैं भारतीय दंड संहिता, इंडियन एविडेंस एक्ट और CRPC को रिप्लेस करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के मसौदे को पढ़ रही हूं। यह देखकर स्तब्ध हूं कि इनमें चुपचाप बहुत कठोर और कठोर नागरिक विरोधी प्रावधानों को पेश करने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है। बंगाल सीएम ने आगे कहा कि न सिर्फ राजद्रोह कानून में बल्कि उसकी भावना में भी बदलाव जरूरी है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं और कानून के जानकारों को इस मसौदे को गंभीरता से लेने को कहा, क्योंकि यह क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बड़ा बदलाव लाएगा। संसद में मेरे सहयोगी स्थायी समिति के सामने यह मुद्दे उठाएंगे। पहले राजद्रोह कानून था, उन प्रावधानों को बदलने के नाम पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित भारतीय न्याय संहिता में मनमाने उपाय पेश किए गए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.