ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

खड़गे ने कहा, कमलनाथ जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं, इसलिए उनका नाम आखिरी में नाथ है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 22, 2023

मुंबई, 22 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सागर के कजलीवन मैदान से कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद किया। खड़गे ने कहा, मोदी जी ने कहा 18 करोड़ नौकरियां दूंगा। नौकरियां दी क्या,15, 15 लाख हर एक के जेब में डालने का वादा किया था। मिले क्या, किसानों की आमदनी दोगुनी करने का कहा था। नहीं हुई। प्रधानमंत्री होकर झूठ बोल रहे। इन्होंने झूठ बोलकर वोट लिए। इस बार लोग झूठ नहीं सुनेंगे। शाह से पूछना चाहता हूं कि आदिवासी के मुंह पर पेशाब करने वाला किस पार्टी का आदमी है। आप SC की हिफाजत नहीं करते, उसके मुंह में भाजपा का आदमी पेशाब करता है। उसके पैर धोकर आप उसे पवित्र करना चाहते हैं। इससे आपने उसका अपमान किया। हुकूमत को संभालने के लिए ऐसी हरकत होती रहती है।

उन्होंने आगे कहा, कर्नाटक में तो 40% कमीशन था। यहां कितना है? हम तो 40% को हटा दिए। कमलनाथ जी आपको 50% वालों को हटाना है। ये हमारे लोगों को सता रहे, जेल भेज रहे। जब नवंबर में हमारी सरकार आएगी, तब उन्हें भी मुश्किल होगा। लेकिन, हम बदला लेने का नहीं सोचते। अच्छा करते आए हैं। बदलना लेने की नहीं, बदलाव लाने की जरूरत है। न हम डराने वाले हैं, न डरने वाले हैं। मणिपुर में इतनी गड़बड़ हो रही है। वहां मोदी साहब जाते ही नहीं। उन्होंने मुंह तब खोला, जब पार्लियामेंट 11 बजे शुरू होने वाली थी, वे 10.30 बजे बोले कि हमें मणिपुर के बारे में कुछ सोचना है। मणिपुर में औरतों का रेप हो रहा है, दंगे हो रहे हैं, मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। ऊपर से कहते हैं कि राहुल गांधी ये करा रहे हैं। कांग्रेस डिवाइड कर रही है। मोदी जी के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा, BJP हमेशा जनादेश का अपमान करती है। MP में हमारे विधायकों को चोरी कर ले गए। पैसे देकर, ED, CBI से डराकर, दंगे और लोगों में फूट डालकर हुकूमत बनाई। मध्यप्रदेश में नाजायज सरकार है। इन्होंने MP की तरह कर्नाटक में सरकार बनाई थी। पैसे देकर, मंत्री बनाने का वादा विधायकों को किया। जहां ये चुनकर नहीं आते, इसी मार्ग से जाते हैं। साथ ही मोदी जी और चौहान (CM) का खाना कांग्रेस को गालियां दिए बगैर हजम नहीं होता। हमेशा कांग्रेस से हिसाब मांगते हैं। अरे, हमने कुछ किया है तो इसीलिए तुम प्रधानमंत्री हो। हमने संविधान - लोकतंत्र को बचाकर रखा। इसीलिए तो आप कुर्सी पर बैठे हो। आजादी से लड़ने वाले कौन हैं? क्या उस वक्त शाह और मोदी जी पैदा हो गए थे। हमारे करने के बाद ही सब कुछ आपको मिल रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, कमल को मैं छोड़ देता हूं, नाथ को पकड़ता हूं। नाथ मतलब संत। कमलनाथ जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। इसलिए उनका नाम आखिरी में नाथ है। ये नाथ को आपको जिताना है। हम वोट के लिए नहीं, जो करते हैं दिल से करते हैं। ये मत सोचिए कि शिवराज ने गेहूं दिया, राशन दिया, सबसे ज्यादा फायदेमंद इस देश का संविधान है, वो हमने दिया है। ये जमीन क्रांतिवीरों और दानवीरों की है। बुंदेलखंड अपनी आन, बान, शान के लिए मशहूर है। बलिदान की भूमि है। केसरी महाराज छत्रसाल, लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई को श्रद्धांजलि देता हूं। साबूलाल जैन के योगदान को भी नमन करता हूं। बाबा साहब अंबेडकर महू (मध्यप्रदेश) में पैदा हुए।

उन्होंने यह भी कहा, सागर में मंदिर बनाने का वादा किया, लेकिन दिल्ली में 14 अगस्त 2019 को बुलडोजर चलाकर रविवास मंदिर तोड़ दिया। ये लोग ऐसे हैं कि मुख में राम बगल में छुरी। बाबा साहब, रविदास का नाम किसी मकसद से लेते हैं। रविदास जी कहते थे कि किसी की पूजा इसलिए नहीं करो कि वह ऊंचे पद पर है। वे चाहते थे कि जहां कोई भूखा न रहे, छुआछूत का भाव न हो। चंद लोग संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। ये हो ही नहीं सकता। देश के 140 करोड़ भारतीय इसके संरक्षण और सपोर्ट में जिंदा है। संविधान निर्माताओं में डॉ. हरि सिंह गौर भी थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में पहला विश्वविद्यालय स्थापित किया। मैं उन्हें नमन करता हूं। कांग्रेस सरकार बनी तो संत रविदास के नाम से यहां विश्वविद्यालय खोला जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.