ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने दिया इस्तीफा, हाईकमान की नाराजगी के बाद उठाया कदम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, August 11, 2025

मुंबई, 11 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने सोमवार को कैबिनेट से अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह फैसला कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद आया, जब उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए थे। दरअसल, कांग्रेस इन दिनों चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोप लगा रही है और इसी मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष के करीब 300 सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला। राजन्ना ने रविवार को तुमकुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि मतदाता सूची उस समय तैयार की गई थी, जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गड़बड़ियां हमारी आंखों के सामने हुईं और हमने तब आपत्ति नहीं जताई, तो अब शिकायत करने का औचित्य क्या है। उन्होंने दावा किया कि एक ही व्यक्ति का नाम तीन अलग-अलग जगह दर्ज था और कम आबादी वाले क्षेत्रों में संदिग्ध नाम जोड़े गए, लेकिन उस समय निगरानी नहीं की गई, जो पार्टी की नाकामी है।

हालांकि, इस्तीफे से पहले राजन्ना ने इस कदम से इनकार करते हुए कहा था कि वे मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे और केवल कहने भर से इस्तीफा नहीं देंगे। इस बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे बिना सबूत चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर राजनीतिक नाटक कर रहे हैं। इससे पहले 8 अप्रैल को राहुल गांधी ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित कांग्रेस की ‘वोट अधिकार रैली’ में दावा किया था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री 25 सीटों के मामूली अंतर से बने हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 25 सीटें ऐसी हैं जिन्हें बीजेपी ने 35 हजार या उससे कम वोटों से जीता। राहुल का कहना था कि अगर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिल जाए तो वे साबित कर देंगे कि मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से पिछले 10 वर्षों की वोटर लिस्ट और मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर यह नहीं दिया गया तो यह अपराध माना जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.