ताजा खबर
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    OpenAI ने ChatGPT की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव विज्ञापनों के लिए कुकीज़ का होगा इस्तेमाल जानें...   ||    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु या केरलम, GDP के मामले में कौन सा राज्य है सबसे आगे?   ||    उत्तर प्रदेश जनगणना 2027- 22 मई से डिजिटल क्रांति का आगाज; पहली बार मिलेगा 'सेल्फ एन्यूमरेशन' का विक...   ||    PPF में पैसा जमा करना भूल गए? कोई बात नहीं ऐसे फिर से एक्टिव होगा आपका खाता   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    ईरान का तेल संकट अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी के बीच उत्पादन में भारी कटौती; खार्ग द्वीप पर टैंकरों का ज...   ||    US-Iran टेंशन के बीच गोल्ड का शांत रुख, होर्मुज प्लान पर टिकी बाजार की नजर   ||    8th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों का नया पे-स्केल कब से लागू होगा?   ||   

जोधपुर में जया किशोरी निकुंज कामरा का कार्यक्रम स्थगित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

मुंबई, 07 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर में आज होने वाला विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम 'जीवन मंत्र' स्थगित कर दिया गया है। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जयाकिशोरी तथा प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। गौ सेवा धाम मोगड़ा के हेमंत महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू एकता मंच की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम बुधवार शाम 5 बजे प्रस्तावित था। जयाकिशोरी का जोधपुर पहुंचना सुबह 11 बजे निर्धारित था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में जोधपुर एयरपोर्ट पर सभी यात्री विमानों की आवाजाही बंद होने के कारण वे शहर नहीं पहुंच सकीं।

हेमंत महाराज ने बताया कि जोधपुर में जयाकिशोरी का यह पहला कार्यक्रम था, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, अपराध से दूर रहने की प्रेरणा और गौ सेवा का संदेश देना था। कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित थी। वहीं, आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। परिस्थितियां सामान्य होने पर नई तिथि की घोषणा की जाएगी, जिसकी जानकारी शहरवासियों को दी जाएगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.