ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, एक करोड़ से ज्यादा कैश मिलने की सूचना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 23, 2025

मुंबई, 23 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के गोपालपुरा मोड़ इलाके में बुधवार दोपहर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई जमीन के एक बड़े सौदे में एक करोड़ से ज्यादा की नकद लेनदेन की गुप्त जानकारी के आधार पर की गई। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा द्वारा की गई इस छापेमारी में कारोबारी के दफ्तर में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग को सूचना मिली थी कि सैनी प्रॉपर्टी नाम की एक फर्म की ओर से गोपालपुरा मोड़ और गुर्जर की थड़ी के बीच स्थित जमीन की डील की जा रही है, जिसमें एक करोड़ से अधिक की रकम कैश में ली जा रही है। बताया गया कि यह सौदा सोमवार दोपहर को तय किया गया था और उसी दौरान कैश डील की योजना थी। गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के ऑफिस में दबिश दी और मौके पर ही बड़ी मात्रा में नकद राशि बरामद की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह सौदा डीएलसी दर और बाजार दर के बीच के अंतर का लाभ उठाते हुए टैक्स चोरी के इरादे से कैश में किया जा रहा था। रेड के दौरान बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइसेज़ की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले को लेकर आयकर विभाग की ओर से औपचारिक खुलासा किया जाएगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.