ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

जोधपुर में दामाद की शिकायत पर ससुर के घर आयकर विभाग का छापा, 6 करोड़ के सौदे में टैक्स चोरी का संदेह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 11, 2025

मुंबई, 11 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शुक्रवार सुबह एक प्रॉपर्टी सौदे में टैक्स चोरी की आशंका के चलते दो ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह 7 बजे पाल गांव और आशापूर्णा सिटी में शुरू हुई, जहां प्रॉपर्टी कारोबारी और किसान के घर विभाग की टीम ने दबिश दी। यह पूरा मामला जोधपुर-बालोतरा हाईवे स्थित लूणावास गांव में 12 बीघा जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है, जिसे डीएलसी रेट के अनुसार 65 लाख रुपए में दर्शाया गया, जबकि बाजार मूल्य के अनुसार यह सौदा करीब 6 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पाल गांव निवासी किसान नारायण सिंह पंवार ने यह जमीन आशापूर्णा सिटी निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी जगदीश बाफना को बेची थी। इस लेनदेन में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए आयकर विभाग की सात गाड़ियों में आई टीम ने दोनों के आवासों पर कार्रवाई की। तीन गाड़ियां नारायण सिंह के पाल गांव स्थित घर पर गईं जबकि चार गाड़ियां जगदीश बाफना के आशापूर्णा सिटी स्थित आवास पर पहुंचीं। टीम ने मौके से कैश, कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की गहन जांच शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को इस सौदे की जानकारी एक गुप्त शिकायत से मिली थी, जिसके आधार पर स्थानीय पंजीयन कार्यालय से दस्तावेज जुटाए गए और दोनों पक्षों की आर्थिक पृष्ठभूमि की जांच की गई। जांच में टैक्स चोरी के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता कोई और नहीं, बल्कि नारायण सिंह पंवार का दामाद ही है। दरअसल, दोनों परिवारों में केवल बेटियां हैं। जमीन सौदे में हिस्सेदारी को लेकर दामाद ने विवाद किया था। इस पर पिता ने बेटी और दामाद को 50 लाख रुपए से अधिक की राशि दे भी दी, लेकिन दामाद ने शिकायतें जारी रखीं। इन्हीं में से एक शिकायत संभवतः आयकर विभाग तक पहुंच गई, जिससे सौदे की वास्तविकता सामने आई और विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.