ताजा खबर
IIM अहमदाबाद में नया MBA प्रोग्राम: AI और बिज़नेस एनालिटिक्स में दो साल का कोर्स   ||    एयर इंडिया पायलट सुमित सबरवाल हादसा: पिता की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने बोझ न लेने की सल...   ||    'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||   

छत्तीसगढ़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, एक जवान शहीद, 2 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितिश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया गया। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों ऑपरेशन के लिए भेजे गए। पिछले 3 दिनों से DRG, ITBP, STF, और BSF जवानों ने ऑपरेशन चलाया था। मौके से बंदूक और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं।

तो वहीं, नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

आपको बता दें, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नक्सलियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पिछले महीने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने करीब 134 नक्सली ढेर किए हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.