ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

भारत पाकिस्तान सरहद पर पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला को फिरोजपुर कोर्ट ने किया रिहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 10, 2023

मुंबई, 10 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सरहद के नजदीक जून महीने में पकड़ी गई उज्बेकिस्तानी महिला टंगियारोवा को रिहा कर दिया गया है। उसे जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर की ओर से सरकारी खर्चे पर उसके देश भेजा जा रहा है । ये जानकारी जिला एवं सेशन जज फिरोजपुर कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी वीर इंद्र अग्रवाल ने दी। इस अवसर पर जिला कानूनी समय अथॉरिटी की सचिव एकता उप्पल (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) और केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सुपरडेंट भी मौजूद थे। वहीं, जिला एवं सेशन जज ने बताया कि जब इस महिला को हिरासत लिया गया, तब इससे उज़्बेकिस्तानी पासपोर्ट और एक पहचान-पत्र बरामद हुआ था। यह महिला भारत पाक सरहद पर स्थित गांव गटी राजोके में घूम रही थी। जिसे बीएसएफ द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।

वहीं, इस मामले मे गंभीरता के साथ की गई जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि इस महिला के 3 बच्चे हैं। जो बीमार है। उनमें से एक बच्चे की सर्जरी होनी थी और इसे पता चला था कि भारत में जाकर इसे काम मिल सकता है। जिससे वह पैसे कमा कर अपने बच्चे का इलाज करवा सकती है। फिर कुछ लोगों ने इसके कागजात रख लिए और इसे पाकिस्तान में जाकर काम करने के लिए गुमराह किया। उनके बहकावे में आकर यह उज्बेकिस्तान की महिला पाकिस्तान में घुसपैठ करने का प्रयास कर रही थी। जिस को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद इसके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा रद्द कर दिया गया है, जिसे अदालत द्वारा भी रद्द करने की मंजूरी दे दी गई थी और आज इस औरत को रिहा करके इसके देश वापस इसके देश भेज दिया जाएगा। वहीं, जिला एवं सेशन जज ने बताया कि इस महिला के हालातों को देखते हुए जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी फिरोजपुर ने उज्बेकिस्तान की सरकार के साथ संपर्क किया और इस महिला संबंधी जानकारी दी और उधर की सरकार द्वारा कागजात भेजने के बाद इसको वापस इसके घर भेजा जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.