ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

पत्नी की हत्या के आरोपी डॉक्टर ने भेजे मैसेज, लिखा, ‘मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला’, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 4, 2025

मुंबई, 04 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बेंगलुरु में अपनी पत्नी डॉ. कृतिका एम. रेड्डी की हत्या के आरोपी सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया कि पत्नी की मौत के कुछ हफ्तों बाद महेंद्र ने 4 से 5 महिलाओं को मैसेज भेजे थे। इन संदेशों में उसने लिखा था– “मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।” पुलिस के अनुसार, उसने ये मैसेज किसी चैट ऐप से नहीं, बल्कि एक पेमेंट ऐप के ट्रांजेक्शन नोट्स सेक्शन के जरिए भेजे थे। इन महिलाओं में एक मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल थी, जिसने कभी महेंद्र के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। महेंद्र के फोन और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में ये संदेश बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद उसने उन महिलाओं से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की जिन्हें वह पहले से जानता था।

डॉ. महेंद्र और डॉ. कृतिका की शादी 26 मई 2024 को हुई थी। दोनों विक्टोरिया अस्पताल में कार्यरत थे और बेंगलुरु के गुंजूर इलाके में रहते थे। शादी के 11 महीने बाद, 23 अप्रैल 2025 को कृतिका की मौत हो गई थी। छह महीने बाद यानी 15 अक्टूबर को पुलिस ने महेंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब 21 अप्रैल को कृतिका ने पेट दर्द की शिकायत की। महेंद्र ने उसके पैर में कैनुला डालकर दवाएं इंजेक्ट कीं। अगले दिन उसने कृतिका को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया। कुछ समय बाद जब कृतिका ने व्हाट्सऐप पर पैर में दर्द की शिकायत की और पूछा कि क्या कैनुला हटाया जा सकता है, तो महेंद्र ने मना किया और कहा कि वह दवा की एक और खुराक देगा जिससे दर्द खत्म हो जाएगा। रात में उसने कृतिका को एक और इंजेक्शन दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में यह मामला प्राकृतिक मौत जैसा लगा, लेकिन कृतिका की बहन डॉ. निकिता रेड्डी को शक हुआ और उसने जांच की मांग की। छह महीने बाद आई FSL रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कृतिका के शरीर के कई अंगों में प्रोपोफोल नामक दवा के अंश पाए गए। यह एक शक्तिशाली एनेस्थीसिया है, जो केवल ऑपरेशन थिएटर में उपयोग किया जाता है। रिपोर्ट के आधार पर कृतिका के पिता ने दामाद महेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया। जांच के दौरान पुलिस को महेंद्र के घर से कैनुला सेट, इंजेक्शन ट्यूब और कई मेडिकल उपकरण मिले। अधिकारियों का कहना है कि उसने अपनी मेडिकल जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी की मौत को प्राकृतिक दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने यह भी बताया कि महेंद्र के परिवार पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके जुड़वां भाई डॉ. नागेंद्र रेड्डी पर 2018 में कई धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए थे, जबकि महेंद्र और उसके दूसरे भाई राघव रेड्डी को 2023 में धमकी देने के एक मामले में सह-आरोपी बनाया गया था। कृतिका के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान उन्हें रेड्डी परिवार के आपराधिक इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.