ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

DMK लीडर की पत्नी ने कहा, पति नेताओं को लड़कियां भिजवाता है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 20, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK के एक कार्यकर्ता की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि मेरा पति देइवासेयाल (40) DMK यूथ विंग का डिप्टी सेक्रेटरी है। वह 20 साल की लड़कियों को नेताओं के साथ सोने के लिए मजबूर करता है। महिला ने एक वीडियो में कहा कि वह मुझे कार में ले जाकर पीटता था। कुछ लोगों की तरफ इशारा करता और उनके साथ सोने को कहता था। जब मना करती तो कहता कि तेरे टुकड़े कर दूंगा और तेरे पूरे परिवार को आग लगा दूंगा। पीड़ित महिला का ये भी कहना है, उसने मेरी पढ़ाई छुड़वा दी। एग्जाम नहीं देने दिया। मोबाइल तोड़ दिया। मैं जहर खा चुकी हूं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो जान दे दूंगी।

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में फिलहाल यौन शोषण का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। हालांकि, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला ने यह भी दावा किया कि पति की राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री अन्बिल महेश पोय्यामोझी से भी जान-पहचान है। इस पर DMK ने कहा, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। जांच के आधार पर पार्टी स्तर पर भी निर्णय लिया जाएगा। महिला का बयान सामने आने के बाद विपक्षी पार्टी AIADMK ने DMK पर हमला बोला। पार्टी चीफ के पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि पुलिस ने पहले FIR लिखने से इनकार कर दिया था। जब AIADMK विधायक एस. रवि ने मामला उठाया, तब जाकर केस दर्ज किया गया। AIADMK ने इस मामले की तुलना 2019 के बहुचर्चित पोलाची यौन शोषण कांड से की है, जिसमें 9 लोगों की गैंग ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया। पलानीस्वामी ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.