ताजा खबर
प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन में अहमदाबाद मॉडल की हाई कोर्ट ने की सराहना   ||    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बोइंग 787 की सुरक्षा पर उठे सवाल   ||    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया बल्क टर्मिनल राष्ट्र को किया समर्पित, पूर्वी तट की लॉजिस्टिक्स ...   ||    गैस संकट का असर: अहमदाबाद के एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज मेस में लकड़ी के चूल्हे पर बनने लगा खाना   ||    अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||   

दीक्षांत समारोह में DMK नेता की पत्नी ने राज्यपाल से डिग्री लेने से किया इंकार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु की मनोनमनियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी (MSU) में बुधवार को आयोजित 32वें दीक्षांत समारोह के दौरान एक अलग तरह का वाकया सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राज्यपाल आरएन रवि सभी पासआउट छात्रों को डिग्री प्रदान कर रहे थे, लेकिन DMK के नागरकोइल डिप्टी सेक्रेटरी एम. राजन की पत्नी जीन जोसेफ ने राज्यपाल के हाथ से डिग्री लेने से मना कर दिया और उनकी जगह कुलपति से डिग्री प्राप्त की। यह घटना उस समय हुई जब जीन जोसेफ मंच पर डिग्री लेने पहुंचीं। राज्यपाल रवि मुस्कुराते हुए उन्हें पास आने का संकेत देते दिखे, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज करते हुए सीधे कुलपति के पास जाकर डिग्री ली और “थैंक यू” कहा। जवाब में राज्यपाल ने सिर हिलाकर प्रतिक्रिया दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

तमिलनाडु में राज्यपाल और DMK सरकार के बीच कानून निर्माण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। राज्यपाल ने पहले DMK सरकार के 10 बिल रोक दिए थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया। हाल ही में, 3 जून को राज्यपाल ने सरकार के दो बिलों को मंजूरी दी, जिस पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने टिप्पणी की कि यह मंजूरी मिलनी ही थी, क्योंकि अगर राज्यपाल फिर से रोकते तो सरकार सुप्रीम कोर्ट चली जाती। इससे पहले 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपालों के अधिकार की सीमा तय करते हुए कहा था कि राज्यपाल के पास किसी भी बिल पर वीटो पावर नहीं है और उन्हें संवैधानिक रूप से बाधा उत्पन्न करने के बजाय मार्गदर्शक और सहयोगी की भूमिका निभानी चाहिए। वहीं, इस साल 6 जनवरी को विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्यपाल रवि ने राष्ट्रगान के मुद्दे पर विवाद के चलते बिना संबोधन के सदन से वॉकआउट कर दिया था, जिसे मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन बताया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.