ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

G20 डिनर में नहीं आएंगे राजस्थान और छत्तीसगढ़ के CM, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 9, 2023

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ​​​​​G20 में आए मेहमानों के लिए डिनर होस्ट किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों, डेलीगेट्स, भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय और राज्य मंत्री सहित 170 लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह डिनर पार्टी भारत मंडपम के एक हॉल में होगी। इस डिनर पार्टी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा भी शामिल होंगे। मोदी कैबिनेट के मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, एस जयशंकर, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रह्लाद जोशी को भी आमंत्रित किया गया है।

तो वहीं, राष्ट्रपति के डिनर पार्टी के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। गेस्ट लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, भूपेश बघेल, वाईएस जगन मोहन रेड्डी, पेमा खांडू, हिमंत बिस्वा सरमा, प्रमोद सावंत, एकनाथ शिंदे, एन बीरेन सिंह, भूपेन्द्र पटेल, मनोहर लाल खट्‌टर का नाम शामिल है। इनके अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, हेमन्त सोरेन, सिद्धारमैया, पी. विजयन, शिवराज सिंह चौहान, कॉनराड संगमा, जोरमथांगा, नेफ्यू रियो, नवीन पटनायक, रंगास्वामी, भगवंत सिंह मान, अशोक गहलोत, पीएस गोलाई, एमके स्टालिन, के.चंद्रशेखर राव, माणिक शाह, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी और ममता बनर्जी भी आमंत्रित किए गए हैं।

इस पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया है। इस बीच कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने भी डिनर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ANI के मुताबिक, राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने कहा, गृह मंत्रालय ने उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी है, इसलिए वे G20 डिनर प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने बताया कि ​​​​​G20 समिट को लेकर दिल्ली और आसपास हवाई यात्रा पर बंदिशों की वजह से वे नहीं आ पाएंगे। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में आमंत्रित नहीं करने पर कहा, यह केवल वहीं हो सकता है जहां कोई लोकतंत्र नहीं है। अभी ऐसी स्थिति नहीं है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को डिनर में ना बुलाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष की असहमति का सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, गृह मंत्रालय ने इन आरोपों का खंडन करते हुए बताया, फ्लाइट परमिशन के लिए हमें चार रिक्वेस्ट मिले थे। हमने सभी अप्रूव कर दिए थे। गृह मंत्रालय ने आगे कहा, दिल्ली में ​​​​​G20 की मीटिंग को लेकर 8 से 11 सितंबर तक कड़ी हवाई सुरक्षा है। राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को अपने राज्य के विमान से यात्रा की अनुमति है। प्राइवेट चार्टर्ड विमान के लिए गृह मंत्रालय से विशेष अनुमति लेनी होगी। आपको बता दें, भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को ​​​​​G20 की अध्यक्षता संभाली थी। ​​​​​G20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें देशभर के 60 शहरों में आयोजित की गईं थीं। नई दिल्ली में 18वां ​​​​​G20 शिखर सम्मेलन पूरे साल आयोजित सभी ​​​​​G20 प्रक्रियाओं और बैठकों का समापन है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.