ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने खींची चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की फोटो, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 9, 2023

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की फोटो खींची है। इसरो ने इस तस्वीर को शेयर किया। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर पर लगे डुअल-फ्रीक्वेंसी सिनेटिक अपर्चर रडार (Dual-frequency Synthetic Aperture Radar (DFSAR)) ने विक्रम लैंडर की फोटो 6 सितंबर को कैप्चर की थी। बड़ी बात ये है कि चांद के साउथ पोल पर अभी अंधेरा है यानी चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने रात में विक्रम लैंडर की फोटो खींची है। साथ ही, इससे पहले 27 अगस्त को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) ने विक्रम लैंडर की तस्वीर कैप्चर की थी। नासा ने 6 सितंबर को ये फोटो शेयर की थी। नासा ने X पोस्ट में लिखा था, LRO ने चांद की सतह पर मौजूद चंद्रयान-3 के लैंडर की सैटेलाइट तस्वीर ली।

आपको बता दे, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने जो तस्वीर खींची है, उसमें विक्रम लैंडर बहुत ही छोटा और गोल्डन कलर का दिख रहा है। चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 के जरिए ISRO ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग का पहला प्रयास किया था। इस मिशन में अंत तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन लैंडिंग से महज 500 मीटर पहले लैंडर से संपर्क टूट गया। साथ ही, नासा ने 6 सितंबर को X पोस्ट में लिखा था, LRO ने चांद की सतह पर मौजूद चंद्रयान-3 के लैंडर की सैटेलाइट फोटो ली। नासा ने तस्वीर में लैंडर को एक बॉक्स के अंदर दिखाया था। साथ ही कहा था, लैंडर के आसपास दिख रही रोशनी लैंडर के धुएं के चांद की मिट्टी के संपर्क में आने से बनी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.