ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

भाजपा ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का रावण, शेयर किया पोस्टर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 5, 2023

मुंबई, 05 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और लिखा, नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है। भाजपा की तरफ से जारी पोस्टर में राहुल के 7 सिर दिखाए गए हैं। इस पर लिखा है, भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में A CONGRESS PARTY PRODUCTION डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा है। साथ ही, भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन नाम के एक गैर सरकारी संगठन का नाम लिया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह NGO अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित है और इसके उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे।

तो वहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें सलिल शेट्टी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के एक और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसी तारीख को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रवीण चक्रवर्ती के नाम का जिक्र किया। चक्रवर्ती भी मोदी विरोधी माने जाते हैं। दरअसल, स्मृति ईरानी ने 28 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। स्मृति ने कहा था, राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे पर जॉर्ज सोरोस के करीबियों से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम की मेजबानी में इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका के तंजीम अंसारी की भागीदारी के लिए भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि अंसारी का जमात-ए-इस्लामी के साथ संबंध है। आपको बता दें, जॉर्ज सोरोस अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.