ताजा खबर
चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    OpenAI ने ChatGPT की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव विज्ञापनों के लिए कुकीज़ का होगा इस्तेमाल जानें...   ||    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु या केरलम, GDP के मामले में कौन सा राज्य है सबसे आगे?   ||    उत्तर प्रदेश जनगणना 2027- 22 मई से डिजिटल क्रांति का आगाज; पहली बार मिलेगा 'सेल्फ एन्यूमरेशन' का विक...   ||    PPF में पैसा जमा करना भूल गए? कोई बात नहीं ऐसे फिर से एक्टिव होगा आपका खाता   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    ईरान का तेल संकट अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी के बीच उत्पादन में भारी कटौती; खार्ग द्वीप पर टैंकरों का ज...   ||    US-Iran टेंशन के बीच गोल्ड का शांत रुख, होर्मुज प्लान पर टिकी बाजार की नजर   ||    8th Pay Commission केंद्रीय कर्मचारियों का नया पे-स्केल कब से लागू होगा?   ||   

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, राहुल गांधी बोले, ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ संविधान की नींव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

मुंबई, 12 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देशभर में वोटर लिस्ट में सुनियोजित तरीके से गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सीट का मामला नहीं है, बल्कि कई सीटों पर ऐसी अनियमितताएं हो रही हैं। बिहार की अपडेटेड वोटर लिस्ट में 124 साल की पहली बार वोट डालने वाली मिंता देवी के मामले पर राहुल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सुना है और ऐसे मामले अनगिनत हैं। उनका कहना था कि चुनाव आयोग को इस स्थिति की जानकारी है और अब उनके पास इसके सबूत भी हैं। राहुल ने जोर देकर कहा कि ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ हमारे संविधान की नींव है और चुनाव आयोग का कर्तव्य है कि इसे लागू करे, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

संसद में भी इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर मिंता देवी की तस्वीर और नाम वाली टीशर्ट पहनकर पहुंचे। विपक्ष का दावा है कि मिंता देवी बिहार चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में 124 साल की ‘फर्स्ट टाइम’ वोटर के रूप में दर्ज हैं। इससे पहले सोमवार को वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर विपक्ष के 300 सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला था। मार्च के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में राहुल ने कहा कि यह संविधान बचाने और ‘एक व्यक्ति-एक वोट’ की लड़ाई है, इसलिए साफ-सुथरी वोटर लिस्ट जरूरी है। प्रियंका गांधी ने सरकार को डरपोक और कायर बताया। मार्च में अखिलेश यादव बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश करते दिखे, जबकि आगे बढ़ने से रोके जाने पर विपक्षी सांसद जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद मिताली बाग और महुआ मोइत्रा की तबीयत बिगड़ गई।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.