ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

एयरफोर्स अफसर का दावा झूठा, CCTV में पहले हमला करते दिखा, पुलिस ने कहा, रोड रेज का मामला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 22, 2025

मुंबई, 22 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है। CCTV फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शिलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं। इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई। वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई, वह कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। वहीं, आरोपी की शिकायत पर विंग कमांडर पर अटेम्ट टू मर्डर और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

IAF ने एक आधिकारिक बयान में कहा, बेंगलुरु में कल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें एक IAF अधिकारी शामिल थे। वायुसेना स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मामले की जांच और कानूनन समाधान में सहायता कर रही है। वहीं, पुलिस के मुताबिक, ये मामला नॉर्थ और साउथ का नहीं, आपसी रोड रेज का है, जिसमें दोनों पक्षों से गलती हुई। DCP ईस्ट देवराज डी ने बताया कि केस में FIR दर्ज की गई है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विंग कमांडर की पत्नी मधुमिता ने बयप्पनाहल्ली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस CCTV और गवाहों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.