ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 34 की मौत, यात्रा रोकी गई, फंसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन और मुफ्त आवास की व्यवस्था, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी पड़ाव पर रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बाद इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें 34 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इसके बाद यात्रा तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। अचानक हुए इस हादसे के कारण कई श्रद्धालु कटरा और आसपास फंस गए। जो यात्री रास्ते में थे, उन्हें रुकने को कहा गया है, वहीं बड़ी संख्या में लोग कटरा के होटलों में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

घटना के बाद प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मृतकों के शव उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है। अब तक 24 मृतकों की पहचान की जा चुकी है। बोर्ड की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग की ओर से 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है। इस बीच, जम्मू संभाग में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से फंसे यात्रियों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने जम्मू से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की। यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन में उन्हीं यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आपदा के चलते कटरा और आसपास फंसे हुए हैं।

फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए कटरा होटल एसोसिएशन भी आगे आया है। एसोसिएशन ने घोषणा की कि वह जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को 2 से 4 दिनों तक मुफ्त आवास उपलब्ध कराएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि कठिन समय में श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। इधर, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी पहले से मौजूद थी, इसके बावजूद यात्रा रोकी नहीं गई। चौधरी ने दावा किया कि वैष्णो देवी हादसे में श्रद्धालु प्राकृतिक आपदा से नहीं मरे बल्कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनकी जान गई है। उन्होंने इस त्रासदी को आपराधिक साजिश बताया और इसकी गहन जांच की मांग की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.