ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

जोधपुर में फर्जी लोन के नाम पर कारोबारी से 7.5 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 13, 2025

मुंबई, 13 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जोधपुर में फर्जी लोन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 7.5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बैंककर्मियों से संबंध होने का झांसा देकर करोड़ों रुपए का लोन दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित प्रेम परिहार (40), निवासी भाखर बेरा बासनी तम्बोलिया ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 6, जोधपुर महानगर की अदालत में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में अजय शर्मा, गणपत सालेचा और एक अन्य शामिल हैं। प्रेम परिहार ने बताया कि अजय शर्मा और गणपत सालेचा ने उनसे संपर्क कर बताया कि वे बड़े बैंक अधिकारियों से परिचित हैं और आसानी से 5 करोड़ रुपए का लोन दिला सकते हैं। लोन की प्रक्रिया और दस्तावेजों की प्रोसेसिंग के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित से 7.5 लाख रुपए वसूल किए, जिसमें 1.5 लाख फोन पे और 6 लाख नकद थे।

कुछ समय बाद जब प्रेम परिहार ने लोन और पैसे के बारे में पूछताछ की, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बदसलूकी व गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर भी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने दावा किया कि इस तरह कई लोगों को फंसाया जा चुका है। पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई राहत नहीं मिली, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को डाक के माध्यम से शिकायत भेजी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर प्रेम परिहार ने अदालत का रुख किया। अदालत के निर्देश पर पुलिस थाना उदयमंदिर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.