ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी, ऑकलैंड में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 11, 2026

z

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। ऑकलैंड पहुंचने पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

पीएम मोदी के आगमन को लेकर न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। ऑकलैंड में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘किया ओरा मोदी’ में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही लोगों ने जोरदार तालियों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया।

स्पार्क एरिना में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी मौजूद रहे। मंच पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने ‘नमस्ते’ और ‘किया ओरा’ कहकर लोगों का अभिवादन किया, जिसके बाद पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड आना एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि वह 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर न्यूजीलैंड आए हैं। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए दोनों देशों के मजबूत संबंधों का भी जिक्र किया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.