ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

पाकिस्तान में 17 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की घर पर गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 3, 2025

मुंबई, 03 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 17 साल की सोशल मीडिया स्टार सना यूसुफ की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्लामाबाद के जी-13 इलाके की है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 22 साल का आरोपी फैसलाबाद से पकड़ा गया है, जो सना का रिश्तेदार बनकर उनके घर में घुसा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कई बार सना को प्रपोज किया था, लेकिन हर बार सना ने इनकार किया। आरोपी मैट्रिक पास है, बेरोजगार है और गरीब परिवार से आता है। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। आरोपी सना के जन्मदिन के दिन उनसे मिलने घर पहुंचा था और सात से आठ घंटे तक मिलने की कोशिश करता रहा, लेकिन सना से मिलने में असफल रहा।

हत्या के बाद आरोपी ने सना का मोबाइल फोन लेकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल और सना का मोबाइल फोन बरामद किया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। घटना के दौरान आरोपी ने घर के बाहर सना से बातचीत की और फिर अंदर आकर दो नजदीकी गोलियां चलाईं, जिससे सना की तुरंत मौत हो गई। सना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में किया गया। सना की मां फरजाना यूसुफ ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर बेटी पर फायरिंग की।

सना यूसुफ मूल रूप से चित्राल की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। वह कॉमेडी, लाइफस्टाइल, सांस्कृतिक जागरूकता और शिक्षा से जुड़े पोस्ट करती थीं। टिकटॉक पर उनके 7.25 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे। कई लोग उनकी तुलना मशहूर अभिनेत्री हानिया आमिर से भी करते थे। वह मेडिकल की तैयारी कर रही थीं। पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने के लिए जांच कर रही है। संदिग्ध के खिलाफ ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही है। जांच में आपसी विवाद, निजी रंजिश या अन्य कारणों को भी परखा जा रहा है। इस मामले की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने दुख जताया और पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। कई लोग सना को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ कट्टरपंथी इस घटना पर खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.