ताजा खबर
ट्रंप का गोल्ड कार्ड लॉन्च, अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा ही फायदा, क्या है यह नया वीजा प्रोग्राम...   ||    फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा किए रद्द   ||    ट्रंप गोल्ड कार्ड और H-1B वीजा में क्या है अंतर? जानें दोनों कितने अलग और कैसे होगा फायदा   ||    ईरान को UN का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर प्रस्ताव को किसने दिया समर्थन और कौन रहा विरोधी?   ||    ITR Filing 2025: रिटर्न फाइल कर चुके हैं तो ये 8 गलतियां तो नहीं कीं, तुरंत आएगा नोटिस   ||    Army जवान को अपशब्द कहने वाली महिला से HDFC ने किया किनारा, माफी मांगने का वीडियो भी वायरल   ||    ईरान में फ्री रोजगार वीजा का आया है प्रस्ताव तो हो जाएं सावधान! MEA ने जारी की एडवाइजरी   ||    नेपाल यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने जारी की Advisory, दी ये सलाह   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, ‘समुद्र की समृद्धि’ प्रोजेक्ट क...   ||    ‘नई सरकार अति पर पहुंचती है, फिर औसत पर आ जाती है’, H1-बी वीजा पर अमेरिकी गर्वनर फिल मर्फी ने ट्रंप ...   ||   

​​​​​​​आंध्र में महिला को पार्सल में मिली डेडबॉडी, नोट में लिखा, ₹1.30 करोड़ दो, वर्ना अंजाम ऐसा ही होगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, December 20, 2024

मुंबई, 20 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में एक महिला को एक पार्सल मिला, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव था। शव के साथ एक लेटर भी रखा हुआ था। इसमें लिखा था, 1 करोड़ 30 लाख रुपए दो वर्ना अंजाम ऐसा ही होगा। वेस्ट गोदावरी पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह पार्सल येंदागंडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी के निर्माणाधीन घर में गुरुवार रात को ऑटो रिक्शा के जरिए डिलीवर किया गया। महिला घर में अकेली रहती थी। उसका पति 10 साल पहले लापता हो गया था। शव के साथ मिले नोट में लिखा है, आपके पति ने 2008 में 3 लाख रुपए का लोन लिया था। जो अब बढ़ते-बढ़ते 1.35 करोड़ रुपए हो गया है। अपने परिवार के साथ कुछ बुरा होते नहीं देखना चाहती तो पूरी रकम चुकानी होगी। पुलिस ने बताया कि, शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि शव 45 साल के पुरुष का है। उसकी मौत 4-5 दिन पहले हुई है। यह हत्या का मामला है या नैचुरल डेथ है, इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला के पति के लापता होने के बाद वह अपने परिवार के साथ रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले ही महिला ने अकेले रहने का फैसला किया। महिला ने अपनी फैमिली के घर से 1 किलोमीटर दूर एक अन्य घर में रहने का फैसला किया। महिला इसी घर में कुछ कंस्ट्रक्शन कराना चाह रही थी। ​ कुछ दिनों पहले क्षत्रिय सेवा समिति नाम के एक संगठन से जुड़े एक शख्स ने महिला की मदद करने की बात कही। उसने महिला से कहा- हम दोनों एक ही कास्ट के हैं। इसलिए तुम्हारी मदद कर रहा हूं। सेवा समिति ने महिला को कुछ दिनों पहले कंस्ट्रक्शन के लिए सितंबर 2024 में टाइल्स और पेंट भेजी थीं। महिला ने आगे की मदद के लिए फिर मदद मांगी। समिति ने महिला को वॉट्सऐप कर कहा था कि लाइट, पंखे और स्विच जैसी चीजें भेजी जाएगी।गुरुवार, 19 दिसंबर रात को आए पार्सल में महिला को लगा की इसमें लाइट पंखे ही होंगे। डिलीवरी बॉय ने भी यही बात कही। इसलिए महिला ने पार्सल स्वीकार कर लिया। साथ ही, SP ने कहा कि पिछले हम पिछले तीन-चार दिनों में लापता हुए लोगों की जांच कर रहे हैं। साथ ही पार्सल पहुंचाने वाले शख्स और डिलीवरी बॉय की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा। क्षत्रिय सेवा समिति से जुड़े लोगों को भी पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। इस बीच, असमी ने बताया कि परिवार का छोटा दामाद कल से लापता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.