ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

Sonam Killed Raja Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी के खिलाफ मर्डर केस चलेगा? ये 2 सबूत बनेंगे आधार; जानें मेघालय पुलिस की फुलप्रूफ प्लानिंग

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 10, 2025

सोनम रघुवंशी, जो हाल ही में एक गंभीर हत्या मामले में आरोपी बनी हैं, को अब ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शिलांग ले जाया जा रहा है। फिलहाल वह बिहार में हैं और यहीं से आगे का सफर वह प्लेन से तय करेंगी। मेघालय पुलिस की योजना है कि सोनम को शिलांग पहुंचाकर वहां कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। यदि पुलिस को रिमांड मिलती है तो इस हत्याकांड की हर एक कड़ी जोड़कर चार्जशीट तैयार की जाएगी।

बढ़ती सुरक्षा और मुंह पर काला पकड़ा

सूत्रों के मुताबिक, सोनम रघुवंशी की सुरक्षा को काफी हद तक बढ़ा दिया गया है। वर्तमान में उनका मुंह काले कपड़े से ढका हुआ है ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। साथ ही, उनके साथ 24 घंटे एक महिला सिपाही तैनात है जो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए है।

फिलहाल सोनम पुलिस के साथ ज्यादा सहयोग नहीं कर रही हैं। यूपी के गाजीपुर से मेघालय पुलिस की गाड़ी को यूपी पुलिस ने एस्कॉर्ट किया और इंटरस्टेट क्रॉसिंग तक सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद बिहार पुलिस ने सोनम की सुरक्षा का जिम्मा संभाला है। फूलवारी शरीफ स्टेशन पर भी उनके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी हमले की आशंका को टाला जा सके।

खाने-पीने से किया इनकार, स्वास्थ्य पर चिंता

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम रघुवंशी ने गिरफ्तारी के बाद से खाना-पीना लगभग बंद कर दिया है। वे मुश्किल से पानी पी रही हैं और लगातार सिर दर्द तथा नींद न आने की शिकायत कर रही हैं। जांच एजेंसियों ने कई बार रास्ते में उन्हें खाने के लिए प्रेरित किया, लेकिन सोनम ने ‘मन नहीं कर रहा’ कहकर किसी भी भोजन को मना कर दिया। उनके स्वास्थ्य को लेकर संबंधित अधिकारियों में चिंता भी बनी हुई है।

बिहार से गुवाहाटी और फिर शिलांग की तैयारी

बिहार से सोनम को विमान द्वारा गुवाहाटी ले जाया जाएगा और वहां से आगे शिलांग में कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। मेघालय पुलिस की टीमें सोनम से कई राउंड की पूछताछ करने की तैयारी कर रही हैं, जिसमें हत्या की हर एक बारीकी पर सवाल किए जाएंगे।

चाकू और मोबाइल चैट बनी अहम सबूत

इस हत्याकांड के मामले में घटना स्थल के पास मिला चाकू एक अहम सबूत माना जा रहा है। यह चाकू स्थानीय नहीं था, जिससे पुलिस की शक की सुई सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की ओर घूमी। इसी सबूत ने पुलिस को इस हत्या कांड के खुलासे की ओर बढ़ाया। इसके अलावा, सोनम और राज कुशवाह के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत और मैसेज भी जांच में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये संवाद कोर्ट में सबूत के रूप में पेश किए जाएंगे।

चार्जशीट और संभावित एफआईआर की दिशा

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मेघालय पुलिस किस तरह की धाराओं में सोनम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है। चार्जशीट में जो धाराएं शामिल होंगी, वे ही आगे चलकर सोनम की सजा निर्धारित करेंगी। इस पूरे मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है,


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.