ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

MP Election Result Live भोपाल में भाजपा का जश्न शुरू, पटवारी 18 हजार से पीछे, भाजपा 159 सीटों पर आगे

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 3, 2023

मध्य प्रदेश न्यूज डेस्क !! मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे के लिए वोटों की गिनती जारी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है. मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं. राज्य में बीजेपी को एकतरफा बढ़त मिल गई है. बीजेपी 140 सीटों पर आगे चल रही है.

रुझान में भाजपा की जीत तय
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 155 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।

MP Chunav Results 2023 Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

देवास विधानसभा की पांच सीटों की स्थिति

  • देवास में भाजपा की गायत्री राजे पंवार 4960 वोट से आगे
  • हाटपिपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1248 वोट से आगे
  • सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर 7936 वोट से आगे
  • बागली में भाजपा के मुरली भंवरा 13438 वोट से आगे
  • खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा 2343 वोट से आगे

हरदा विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल - 18793
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर के दोगने - 16885
भाजपा 1908 वोट से आगे चल रही है।

टिमरनी विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी संजय शाह - 19630
कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह - 16706
भाजपा 2924 वोट से आगे चल रही है।

रहली विधानसभा

  • सात राउंड के बाद भाजपा के गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल से 27413 वोट से आगे हैं।
  • सागर के नरयावली से भाजपा के प्रदीप लारिया कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी से 2776 वोट से 5 राउंड में आगे हैं।

भिंड जिले की लहार विधानसभा से (5) राउंड की गिनती में बीजेपी 3363 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रही है।

  • कांग्रेस : 3547 डॉ गोविंद सिंह
  • भाजपा : 5256 अम्बरीष शर्मा
  • बसपा : 1183 रसाल सिंह

मंडला विधानसभा

  • मंडला विधानसभा से कांग्रेस के डॉक्टर अशोक मर्सकोले सातवें राउंड के बाद 6447 से आगे।
  • निवास विधानसभा कांग्रेस के चैन सिंह वरकडे दसवें राउंड के बाद 5553 से आगे।
  • बिछिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा आठवीं राउंड के बाद 1321 वोट से आगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
विधायक रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है और जश्न का माहौल है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा छठवें राउंड में 25 हज़ार वोटों से आगे चल रहें हैं।

छिंदवाड़ा विधानसभा की स्थिति

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ 11616 वोट से आगे हैं। चौरई से कांग्रेस के सुजीत चौधरी 317 वोट से आगे हैं।
पांढुर्ना से कांग्रेस के नीलेश उइके 20754 वोट से आगे हैं। परासिया से भाजपा की ज्योति डेहरिया 354 वोट से आगे हैं। अमरवाड़ा से कांग्रेस के कमलेश शाह 4507 वोट से आगे हैं।

दमोह की चारों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे

दमोह जिले की चारों विधानसभाओं के 57 प्रत्याशियों की किस्मत पिटारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुल रही है। ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती जारी है. जिले की चारों विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। अब तक चार राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें जयंत मलैया कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

वहीं, पथरिया में बीजेपी प्रत्याशी लाखन पटेल 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह पीछे हैं. हटा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी उमा देवी खटीक भी 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, जबेरा विधानसभा में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं.

दमोह की सबसे चर्चित विधानसभा सीट पथरिया से बसपा प्रत्याशी रामबाई सिंह परिहार तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर थीं, लेकिन उसके बाद यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है और अब रामबाई तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. इस तरह से देखा जाए तो बीजेपी के चारों उम्मीदवारों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों से बढ़त बना ली है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.