ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

लखनऊ में महाराणा प्रताप ट्रस्ट के संचालक की हत्या: सुशांत गोल्फ सिटी से लापता धीरेंद्र का शव नहर में मिला, ड्राइवर हिरासत में

Photo Source :

Posted On:Monday, August 31, 2026

राजधानी लखनऊ के हाई-प्रोफाइल सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से शनिवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए 'महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट' के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (43) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार शाम को उनका शव दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया सलेमपुर गांव के पास एक नहर की झाड़ियों में तैरता हुआ पाया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस आयुक्त के निर्देश पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों और खोजी कुत्तों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मूल रूप से उन्नाव के फतेहपुर चौरासी के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह पिछले कई वर्षों से लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग और चैरिटेबल ट्रस्ट का संचालन कर रहे थे। शनिवार शाम वह अपनी निजी कार से फीनिक्स पलासियो मॉल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। हैरानी की बात यह रही कि सरकारी व निजी सुरक्षा गार्ड (गनर) तैनात होने के बावजूद वह उस दिन गनरों को घर पर ही छोड़ कर अकेले निकले थे। देर रात तक वापसी न होने और मोबाइल फोन लगातार बंद आने पर परिजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अपहरण की नामजद तहरीर दी थी।

मामले का खुलासा करने के लिए गठित पुलिस की चार टीमों ने शक के आधार पर उनके निजी चालक रवि को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पुलिस पूछताछ में लेन-देन और करोड़ों रुपये के पुराने जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस को अंदेशा है कि चालक ने हमलावरों के साथ मिलकर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, स्थानीय बीजेपी नेताओं ने मृतक के पार्टी पदाधिकारी होने के दावों को खारिज किया है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.