ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

मैं नहीं लूंगा सावरकर सम्मान, मुझसे इस बारे में नहीं पूछा गयाः शशि थरूर; HRDS का दावा- हमने पहले ही बताया था

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 10, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि वह वीडी सावरकर के नाम पर कोई सम्मान ग्रहण नहीं करेंगे और न ही इससे जुड़े किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. यह घोषणा तब हुई जब उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी थी कि सावरकर के नाम पर सम्मान स्वीकार करने से पार्टी की बदनामी होगी. सावरकर को लेकर कांग्रेस नेताओं का दावा है कि "उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने टेके थे."

थरूर ने किया इनकार और जताई नाराजगी

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि वह "वीर सावरकर सम्मान" स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि अवॉर्ड के नेचर या इसे देने वाले संगठन (HRDS) को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी.

उन्होंने आयोजकों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट किया, "सम्मान के नेचर, इसे देने वाले संगठन या किसी अन्य संदर्भ की जानकारी के बगैर, कार्यक्रम में शामिल होने या सम्मान स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता." उन्होंने आगे कहा कि "आयोजकों ने मेरी सहमति के बिना ही मेरा नाम घोषित करके गैर-जिम्मेदाराना काम किया है." थरूर को मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए तब इस सम्मान के बारे में पता चला, जब वह मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों में वोट देने केरल गए हुए थे.

मुरलीधरन की कड़ी चेतावनी

इससे पहले दिन में, कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने तिरुवनंतपुरम में एक सख्त बयान दिया था. उन्होंने कहा कि शशि थरूर समेत पार्टी के किसी भी सदस्य को वीर सावरकर के नाम पर कोई सम्मान स्वीकार नहीं करना चाहिए, "क्योंकि उन्होंने अंग्रेजों के सामने घुटने टेक दिए थे."

मुरलीधरन ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि थरूर यह सम्मान स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि ऐसा करने से कांग्रेस पार्टी की बेइज्जती और शर्मिंदगी होगी. मुरलीधरन के इस बयान के बाद, थरूर ने राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से साफ कर दिया कि वह कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं.

HRDS का दावा: थरूर को थी जानकारी

दूसरी ओर, इस सम्मान को देने वाली संस्था हाईरेंज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (HRDS) इंडिया के सेक्रेटरी अजी कृष्णन ने थरूर के बयान को खारिज कर दिया. उन्होंने एक टीवी चैनल में दावा किया कि कांग्रेस सांसद को इस बारे में बहुत पहले ही जानकारी दे दी गई थी.

कृष्णन ने दावा किया कि HRDS इंडिया के प्रतिनिधियों और अवॉर्ड जूरी के चेयरमैन ने थरूर से उनके घर पर मिलकर उन्हें न्यौता दिया था और सांसद ने सम्मान पाने वाले दूसरे लोगों की लिस्ट भी मांगी थी. उन्होंने कहा, "हमने उन्हें लिस्ट दे दी थी. लेकिन अभी तक उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि वह कार्यक्रम में नहीं आएंगे. शायद वह डर गए हैं क्योंकि कांग्रेस की ओर से इसे एक मुद्दा बनाया जा रहा है.”


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.