ताजा खबर
ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||    ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान, 8 जनवरी 2027 को फिर मचेगा हंसी का धमाल   ||   

अपहरण, हत्या फिर लाश को उन्नाव में जलाया, लखनऊ में करोड़ों की जमीन के लिए किसान का मर्डर; 5 अरेस्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के रदाखिना गांव में जमीन विवाद के चलते एक किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शिवप्रकाश (50) नामक किसान को करीब 25 दिन पहले घर से अगवा कर लिया गया था. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि बड़े भाई और जमीन के दलालों ने मिलकर शिवप्रकाश की गला दबाकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को उन्नाव ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया.

पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें मुख्य साजिशकर्ता और जमीन दलाल सुजीत श्रीवास्तव (नगराम) भी शामिल है. एडीसीपी साउथ रालापल्ली बसंत कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पकड़े जाने से बचने के लिए पूरे रास्ते सीसीटीवी फुटेज से बचने के लिए सर्विस लेन का इस्तेमाल किया था.

करोड़ों की जमीन थी विवाद की जड़

यह पूरा मामला करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन के लालच से जुड़ा हुआ है. शिवप्रकाश के पिता की मृत्यु के बाद, उनकी मां ने अपनी जमीन की वसीयत छोटे बेटे शिवप्रकाश के नाम कर दी थी. यह जमीन एक बड़ी प्राइवेट प्लॉटिंग कंपनी के प्रोजेक्ट में शामिल थी, जिसकी बाजार कीमत कई करोड़ रुपए थी.

शिवप्रकाश के बड़े भाई ने पहले तो अपना हिस्सा बेच दिया. इसके बाद, उन्होंने मां को अपने पास ले जाकर उनसे जबरन पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई और दलालों के माध्यम से मां के हिस्से की जमीन भी बेच दी.

कोर्ट केस बना हत्या का कारण

जब शिवप्रकाश को इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत कोर्ट में केस कर दिया और लगातार उसकी पैरवी करने लगे. केस के चलते प्लॉटिंग कंपनी पर दबाव बन गया. कंपनी ने दलालों पर दबाव बनाया कि वे जल्द से जल्द जमीन के दस्तावेज ठीक कराएं, अन्यथा उन्हें पैसा वापस करना पड़ेगा.

इससे नाराज होकर मुख्य दलाल सुजीत श्रीवास्तव और उसके साथियों ने शिवप्रकाश को लगातार धमकियां देनी शुरू कर दीं कि वह केस वापस ले ले, नहीं तो उसे जान से मार देंगे. जब शिवप्रकाश नहीं माना, तो 14 नवंबर को उसे घर से अगवा कर लिया गया.

गला दबाया, फिर उन्नाव ले जाकर शव जलाया

पुलिस की पूछताछ के अनुसार, आरोपियों ने शिवप्रकाश को जबरन कार में डाला और उसे लखनऊ से रायबरेली की ओर ले गए. चलती गाड़ी में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद, शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उसे उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में ले गए. वहाँ उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और अधजले शव को हाईवे किनारे फेंक दिया. 18 नवंबर को पुलिस को यह अधजला शव मिला, जिसकी शिनाख्त बाद में परिजनों ने शिवप्रकाश के रूप में की थी.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.