ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

फिल्म क्रैक से दिल झूम गाना हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 16, 2024

विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की आने वाली फिल्म 'क्रैक' का गाना 'दिल झूम' आज रिलीज हो गया है।

टी सीरीज के सोशल मीडिया पेज पर गाना शेयर किया गया और लिखा गया, "प्यार में क्रैक लोगों के लिए। गाना हुआ रिलीज़।क्रैक - जीतेगा तो जियेगा , फिल्म होगी 23 फरवरी को रिलीज़। "

यह गाना पाकिस्तानी सिंगर अली ज़फर का सुपरहिट गाना 'दिल झूम' का रीक्रिएटेड वर्शन है। इस गाने को तनिष्क बागची नेरीक्रिएट किया है। इसके बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे है और गाने को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने गाया है।

गाने में नोरा और विद्युत की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आ रही है।काफी समय से इनके इस गाने की चर्चा हो रही थी औरअब जो गाना रिलीज हो गया है तो ऑडियंस को बेहद पसंद भी आ रहा है।

क्रैक फिल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है और एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत विद्युत जामवाल ने इसको प्रोड्यूस किया है।फिल्म में विद्युत और नोरा के साथ एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल भी हैं। इसे भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्ममाना जा रहा है।

फिल्म की कहानी मुंबई स्थित झुग्गी झोपडी में रहने वाले एक व्यक्ति की है जो भूमिगत खेलों की खतरनाक दुनिया की यात्रा परनिकलता है, जहां केवल जीत ही उसके जीने के लिए जरुरी बन जाती है।

फिल्म 23 फरवरी 2024 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.