ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

क्या 12 घंटे में वापसी पर रिटर्न जर्नी का नहीं लगेगा टोल टैक्स? जानें पूरा सच

Photo Source :

Posted On:Monday, August 22, 2022

सोशल मीडिया पर टोल टैक्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेश के मुताबिक अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे के अंदर लौट सकते हैं तो वापसी की यात्रा के लिए आपसे कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा. आपको बता दें कि, इस दावे में कहा जा रहा हैं कि, अगर आपसे टोल प्लाजा के काउंटर पर पूछा जाता है कि आपको एक साइड चाहिए या दो साइड। अगर आप 12 घंटे के अंदर लौटते हैं तो सिंगल साइड का ही टोल टैक्स काट लें। बताया जा रहा हैं कि, आपके रिटर्न पर कोई टोल टैक्स नहीं लगेगा। पर्ची पर समय लिखा होता है। जानकारी के अभाव में लोग दोनों तरफ से टोल टैक्स वसूलते हैं।

आपको बता दें कि,यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की बात कही गई है। जब इस जानकारी को पीआईबी फैक्ट चेक द्वारा सत्यापित किया गया, तो पता चला कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया जा रहा है. पीआईबी का कहना है कि अगर ऐसी कोई सूचना होती तो सरकार अपनी ओर से उसे मुहैया कराती और विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाती।

आपको बता दें कि, पीआईबी ने आम जनता से इस तरह के संदेशों को फॉरवर्ड न करने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा हैं कि, इस तरह के संदेश आम जनता में भ्रम फैलाते हैं। उनका कहना है कि इस तरह के संदेशों से आम जनता को ठगने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा हैं कि, इसके बारे में पीआईबी की टीम ने कहा हैं कि, यदि आपको कोई भी ऐसा मैसेज मिलता हैं तो आप सबसे पहले उसकी सच्चाई चेक करने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर अंकाउट पर जा सकते हैं और उसकी सच्चाई का पता लगा सकते हैं ।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.