ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

Valentine's Day 2025: आखिर 14 फरवरी को ही क्योें मनाया जाता हैं वैलेंटाइन डे, यहां जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

Photo Source :

Posted On:Friday, February 14, 2025

वेलेंटाइन दिवस (अंग्रेज़ी: Valentine's Day) हर साल 14 फ़रवरी को मनाया जाता है। दुनिया के कई हिस्सों में इसे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार प्यार का त्यौहार है, जिसे हर प्रेमी जोड़ा अपने ढंग से मनाता है। इस दिवस को संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी, पति पत्नी एक-दूसरे को गिफ़्ट देते हैं। प्यार के इस दिन को उन सभी के साथ मनाया जा सकता है, जिनसे हम प्रेम करते हैं, चाहें वो मम्मी-पापा, भाई बहन, दोस्त ही क्यों ना हों। वैसे प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए किसी ख़ास मौक़े की जरुरत नहीं पड़ती, जब चाहें लोग इसे मनाते हैं, लेकिन यह ख़ास दिन उन सभी लोगों के लिए है, जो अपनी भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में अपने प्रियजनों को बताना भूल जाते हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। प्रेमी जोड़े को एक-दूसरे का वेलेंटाइन कहा जाता है।

वेलेंटाइन का इतिहास

कहा जाता है कि रोम में तीसरी सदी में राजा क्लैडियस का शासन था। एस समय प्लेग से एक-दिन में 5000 लोगों की मौत हो गई। काफ़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के कारण रोमन सेना सैनिकों की कमी से जूझने लगी। राजा को और सैनिकों की ज़रुरत महसूस होने लगी। क्लैडियस का मानना था कि अविवाहित पुरुष अच्छे तरह से लड़ सकता है, इसलिए उसने सेना में परम्परागत विवाह पर रोक लगा दी। उस वक्त रोम में संत वेलेंटाइन पादरी थे या मध्य इटली के टेरनी में बिशप थे। वह रोमन राजा क्लैडियस के आदेश के ख़िलाफ़ थे। उन्होंने गुप्त रूप से सैनिकों का विवाह कराना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी जब राजा को हुई तो उसने उनकी मौत का फरमान सुना दिया।

संत वेलेंटाइन को गिरफ़्तार कर लिया गया। जब उनको मौत दी जानी थी। उससे पहले जेलर ऑस्टेरियस ने उनसे अपनी नेत्रहीन बेटी के लिए प्रार्थना करने को कहा। संत वेलेंटाइन के प्रार्थना करने से ऐसा चमत्कार हुआ कि उसकी बेटी की आंखों की रोशनी आ गई और वह देखने लगी। इससे प्रभावित होकर जेलर ने ईसाई धर्म अपना लिया। 14 फ़रवरी 269 ई. में संत वेलेंटाइन को मौत के घाट उतार दिया गया। फिर 496 ई. में पोप ग्लेसियस ने 14 फ़रवरी को 'सेंट वेलेंटाइन्स डे' घोषित कर दिया। समाज के लोगों के बीच आपसी प्यार व सद्भाव की कामना से शुरू हुआ वेलेंटाइन अब मुख्य रूप से प्रेमी जोड़ों के प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा है। भारत में भी बीते दो दशकों से वेलेंटाइन डे मनाने का प्रचलन काफ़ी बढ़ गया है। भारतीय युवा वैलेनटाइन डे को धूमधाम से मनाने लगे हैं। युवा जोड़े एक-दूसरे को वैलेनटाइन कार्ड से लेकर तरह-तरह के महंगे उपहार देने लगे हैं।

विभिन्न देशों में

14 फ़रवरी को मनाया जाने वाला यह दिन विभिन्न देशों में अलग-अलग तरह से और अलग-अलग विश्वास के साथ मनाया जाता है। पश्चिमी देशों में तो इस दिन की रौनक अपने शबाब पर ही होती है, मगर पूर्वी देशों में भी इस दिन को मनाने का अपना-अपना अंदाज़होता है। जहां चीन में यह दिन नाइट्स ऑफ़ सेवेन्स प्यार में डूबे दिलों के लिए ख़ास होता है, वहीं जापान व कोरिया में इस पर्व को वाइट डे के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं इन देशों में इस दिन से पूरे एक महीने तक लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे व फूल देकर अपनी भावनाओं का इज़हार करते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.