ताजा खबर
साउथ गोवा में पर्यटक का ऑनलाइन कैब सफर बना बुरा अनुभव, तीन ड्राइवरों पर FIR दर्ज   ||    एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसा: सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी स्वतंत्र जांच   ||    दीपिका पादुकोण का ‘कल्कि 2898 एडी’ सीक्वल से बाहर होने पर नाग आश्विन ने लिखा एक क्रिप्टिक पोस्ट   ||    ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!   ||    कांतारा चैप्टर 1 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़   ||    19 सितंबर का इतिहास: भारत और विश्व में घटित प्रमुख घटनाएं   ||    Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच   ||    Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 19 सितंबर 2025 का राशि...   ||    India vs Oman: फिर होगा 18 साल पहले जैसा चमत्कार? अभिषेक शर्मा के पास गुरु युवराज सिंह को ‘दक्षिणा’ ...   ||    बेस्ट थ्रो के बाद भी मेडल से चूके सचिन यादव, अगर ऐसा होता तो पक्का था पदक, पढ़ें इनसाइड स्टोरी   ||   

आज का इत‍िहास: न‍िर्भया गैंगरेप केस से सहमा था देश, PAK ने क‍िया था सरेंडर, जानें 16 द‍िसंबर की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 16, 2023

16 दिसंबर की तारीख के नाम इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। 10 साल पहले इसी द‍िन चलती बस में लड़की के साथ रेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले की पीड़िता को ‘निर्भया’ नाम दिया गया था। 1971 में इसी द‍िन पाक‍िस्‍तान ने भारत के सामने सरेंडर क‍िया था। इसके बाद बांग्‍लादेश अस्‍त‍ित्‍व में आया था। 16 दिसंबर के इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

2014 - पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
2013 - फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
2008- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
2007 - बांग्लादेश ने पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
2006 - नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
2004 - दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा 'डीडी डायरेक्‍ट +' का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
2002 - बांग्लादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
1999 - गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
1994 - पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
1993 - नयी दिल्ली में 'सभी के लिए शिक्षा' सम्मेलन प्रारम्भ।
1991 - कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1985 - तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1959 - पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
1958 - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
1951 - हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
1929 - कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
1927 - आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
1889 - ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी
1862 - नेपाल ने संविधान को अपनाया।
1824 - ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर खोली गयी।
1707 - जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1631 - इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1959 - एच. डी. कुमारस्वामी - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'जनता दल (सेक्यूलर) से है।
1937 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
1901 - ज्ञान सिंह रानेवाला - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1879 - दयाराम साहनी - भारत के प्रसिद्ध पुरातत्त्ववेत्ता थे।
1854 - स्वामी शिवानन्द - रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।

16 दिसंबर को हुए निधन

2022 - दिलीप महलानबीस - भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ थे, जिन्हें डायरिया संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए ओआरएस के उपयोग की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।
2002 - शकीला बानो - प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल थीं।
1977 - रूप सिंह - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।
1971 - सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1515 - अल्फांसो डे अल्बुकेरक - पुर्तग़ाली गवर्नर का गोवा।

16 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विजय दिवस (16 दिसम्बर)


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.