ताजा खबर
पाकिस्तान में रेड अलर्ट, जल-थल से हवा तक मुनीर की सेना एक्टिव; क्या भारत से है कनेक्शन?   ||    'तुम लोग सिख नहीं हो...', गुरु नानक जयंती पर पाकिस्तान ने 14 हिंदुओं को वापस भेजा   ||    संपत्ति हड़पने वाले माफिया का UP में होगा बुरा हश्र, यूपी असीमित संभावनाओं वाला राज्य : योगी आदित्यन...   ||    Bihar Election 2025 : हर बूथ पर सशस्त्र बल, सभी सीमाएं सील, साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात   ||    कौन हैं वर्जीनिया की नई उपराज्यपाल गजाला हाशमी, पढ़ें हैदराबाद से क्या है कनेक्शन   ||    बांग्लादेश में चुनावी शंखनाद, पूर्व पीएम खालिदा जिया की BNP ने 237 सीटों पर उतारे उम्मीदवार   ||    'मैं सदमे में था... पूरा राज्य हमसे छीन लिया गया', राहुल गांधी ने फिर लगाए वोट चोरी के आरोप   ||    'हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम कैसे', राहुल गांधी के 'H बम' पर क्या बोला चुनाव आय...   ||    फैक्ट चेक: बीजेपी उम्मीदवार को जूतों की माला पहनाए जाने का ये वीडियो बिहार का नहीं है   ||    4 लाख रुपये किलो केसर, ₹5 वाली सुपारी की पुड़िया में कैसे? एड पर सलमान को नोटिस, विज्ञापन से कितना क...   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 13 मई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 12, 2021

संसद का पहला सत्रः भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 13 मई का खास स्थान है। 1952 में इसी तारीख को स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र आयोजित किया गया। इससे पहले 03 अप्रैल 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई को आयोजित किया गया। इसी तरह 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया, जिसका पहला सत्र 13 मई 1952 को आयोजित हुआ। 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र होने के बाद से देश पर संविधान सभा और अंतरिम सरकार का शासन था। 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक पहला आम चुनाव हुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के अतिरिक्त श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अगुवाई में भारतीय जनसंघ, डॉ. भीमराव अंबेडकर की रिपब्लिकन पार्टी, लोहिया व जेपी की समाजवादी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा लिया था।
अन्य अहम घटनाएंः
1830ः इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1905ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
1960ः मैक्स इसेलीन की अगुवाई में स्विट्जरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।
1962ः सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1981ः पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्कावयर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
1998ः विश्व भर की आलोचना और तमाम तरह के दबावों को दरकिनार करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।
2001ः भारतीय साहित्य की जानी-मानी शख्सियत आर.के. नारायण का निधन।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.