ताजा खबर
LIVE Ahmedabad Plane Crash Updates: पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए शख्स की प्लेन क्रैश में ...   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 13 जून 2025: इजराइल में भारतीय दूतावास ने जारी...   ||    LIVE Weather News 13 June 2025: Delhi-NCR में गर्मी से हाल-बेहाल, आज कैसा रहेगा मौसम; जानें IMD अपडे...   ||    Ahmedabad plane crash: जहां क्रैश हुआ विमान वहां पहुंचे PM मोदी, मृतकों और घायलों के परिजनों से मिले   ||    एअर इंडिया की 16 फ्लाइट्स डायवर्ट, वापस लौट आईं लंदन-न्यूयॉर्क की Flights, एयरलाइन की लोगों से खास अ...   ||    ‘गुवाहाटी में प्लान हुआ फेल तो शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी को मारा’, शादी से 11 दिन पहले सोनम-राज ने रच...   ||    आसिम मुनीर को अमेरिकी बुलावे पर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की ये मांग   ||    Explainer: सोनम-राज, साहिल-मुस्कान नहीं बनना चाहते लोग, शादी से पहले ही कर रहे ये ‘समझौता’, जानें क्...   ||    Explainer: असीम मुनीर के अमेरिका दौरे के क्या मायने हैं? पाकिस्तान को इतना भाव क्यों दे रहे ट्रंप   ||    ईरान पर इजरायल का हवाई हमला, तेहरान में दागी मिसाइलें और ड्रोन, अमेरिका बोला- हम सहायक नहीं   ||   

इतिहास के पन्नों मेंः 13 अप्रैल

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021

13 अप्रैल की तारीख निर्दोष और निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश हुकूमत के जुल्मों की इंतहा का दिन है। इस तारीख को अंग्रेज अफसरों ने जलियांवाला बाग में खून की होली खेलकर क्रूरता से भरा इतिहास लिख दिया। इसी दिन 1699 में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। हर साल इस तारीख में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
जलियांवाला बागः भारत की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल 1919 की तारीख, मानवता को शर्मसार करने वाली खूनी याद के रूप में दर्ज है। इसी दिन पंजाब के अमृतसर के एतिहासिक स्वर्ण मंदिर के करीब स्थित जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हजारों भारतीय जनता पर जनरल डायर की अगुवाई में अंधाधुंध गोलियां बरसायी गयी। देखते ही देखते लोग लाशों के ढेर में बदलते गए। हजारों लोग इन गोलियों के शिकार हुए। गोलियों से घबरायी औरतें व बच्चे कूएं में कूद गए जिससे उनकी जान चली गयी। बाग का रास्ता काफी संकरा होने से भगदड़ मची और लोग गोलियों के शिकार हो गए। इस घटना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा दे दी।
खालसा पंथ की स्थापनाः 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन उन्होंने आनंदपुर साहिब में इसकी स्थापना की। उन्होंने सर्वप्रथम पांच प्यारों को अमृतपान करवाकर खालसा बनाया और उसके बाद उन पांच प्यारों के हाथों स्वयं भी अमृतपान किया।
अन्य अहम घटनाएंः
1960- फ्रांस ने सहारा मरुस्थल में परमाणु बम का परीक्षण किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह चौथा देश बना।
1980- अमेरिका ने मास्को के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
1984- भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
1997- अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैम्पियनशिप जीतकर सबसे कम उम्र में यह खिताबी जीत हासिल की।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.