ताजा खबर
IIM अहमदाबाद में नया MBA प्रोग्राम: AI और बिज़नेस एनालिटिक्स में दो साल का कोर्स   ||    एयर इंडिया पायलट सुमित सबरवाल हादसा: पिता की न्यायिक जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने बोझ न लेने की सल...   ||    'नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाये', वंदे मातरम को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना   ||    लूव्र म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम का पासवर्ड निकला इतना कमजोर, 850 करोड़ की चोरी में खुलासा   ||    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?   ||    गर्लफ्रेंड से करनी थी शादी, बनाया मास्टरप्लान, पत्नी का ही बना लिया अश्लील वीडियो… बोला- 10 लाख दे त...   ||    बिहार चुनाव 2025: रिकॉर्ड वोटिंग का धमाका, नीतीश की सत्ता हिलेगी या तेजस्वी का खेल बिगड़ेगा?   ||    काम के प्रेशर से परेशान नर्स ने किया दिल दहलाने वाला काम, 10 मरीजों को सुलाया मौत की नींद   ||    व्हाइट हाउस में मची अफरा-तफरी, ट्रंप के ठीक पीछे खड़ा व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिरा; जानें फिर क्या ...   ||    ‘पायलटों को दोषी नहीं ठहरा सकते…’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पुन: जांच के लिए SC ने केंद्र-DGCA को दि...   ||   

पृथ्वी की तरफ आ रहा विशाल एस्टेरॉयड अपोफिस, अप्रैल 2029 में पृथ्वी के पास से गुजरेगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 10, 2024

मुंबई, 10 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बताया है कि एक 335 मीटर लंबा एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इस एस्टेरॉयड का नाम अपोफिस है, जिसे 2004 में खोजा गया था। एस्टेरॉयड अपोफिस 13 अप्रैल 2029 को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। इस दौरान इसकी पृथ्वी से न्यूनतम दूरी 32 हजार किमी रहेगी। हालांकि फिलहाल अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसके पृथ्वी से टकराने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। अपोफिस जब पृथ्वी के पास गुजरेगा, तब नासा का OSIRIS-APEX स्पेसक्राफ्ट इसका अध्ययन करेगा। इस एस्टेरॉयड को मिस्त्र के देवता ‘गॉड ऑफ कैओस’ यानी अराजकता का देवता के तौर पर भी जाना जाता है।

आपको बता दें, एस्टेरॉयड अपोफिस को 2004 में अमेरिका की किट पीक नेशनल ऑब्जर्वेटरी ने खोजा था। तब यह संभावना जताई गई थी कि ये 2029 में पृथ्वी से टकरा सकता है। इसका आकार लगभग 335 मीटर यानी 1100 फीट है। इसके पृथ्वी के नजदीक सबसे खतरनाक ऑबजेक्ट्स में गिना जाता है। बाद में इसकी लगातार ट्रैकिंग और गोल्टस्टोन डीप स्पेस कम्युनिकेशन और द ग्रीक बैंक टेलीस्कोप से मिले हाई रेजोल्यूशन रडार डेटा ने इसके ऑर्बिट की मैपिंग करने में मदद की। इसके बाद इससे जुड़े खतरे कम हो गए। अपोफिस एक S टाइप एस्टेरॉयड है। यह सिलिकेट मटेरियल से बना है, जिसमें निकल और लोहा मिला हुआ है। इसका मूंगफली जैसा आकार इसके अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों को लुभाता है।

वहीं, ISRO ने अंतरिक्ष में मौजूद क्षुद्रगहों और दूसरे चीजों से पृथ्वी की रक्षा के लिए एक नया डोमेन जोड़ा है। इसे प्लानेटरी डिफेंस नाम दिया गया है। NDTV से बात करते हुए ISRO के चेयरमेन एस सोमनाथ ने बताया कि हमारा नेटवर्क फॉर स्पेस ऑबजेक्ट ट्रेकिंग (NETRA) सिस्टम अपोफिस को लगातार मॉनीटर कर रहा है। सोमनाथ ने कहा कि भारत दुनिया के दूसरे देशों के साथ मिलकर किसी भी बाहरी खतरे से निपटने में सहयोग करेगा। ISRO चीफ ने कहा कि किसी बड़े एस्टेरॉयड का हमला पूरी मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा है। हमारे पास रहने के लिए सिर्फ एक पृथ्वी ही है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.