ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

PoK में पांच दिन से चल रहा आंदोलन थमा, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच समझौता, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

मुंबई, 04 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पांच दिनों से जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गए। पाकिस्तान सरकार और जम्मू-कश्मीर जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी के बीच समझौते के बाद यह फैसला लिया गया। समझौते में प्रदर्शनकारियों की 38 में से 21 मांगों को मान लिया गया, जिसके बाद आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया गया। इन प्रदर्शनों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

स्थिति बिगड़ने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फराबाद भेजा था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ भी शामिल थे। समझौते के अनुसार PoK कैबिनेट का आकार घटाकर 20 से कम मंत्री किया जाएगा और कुछ विभागों का विलय कर प्रशासनिक ढांचे को सरल बनाया जाएगा। नीलम वैली में दो नई सुरंगों के अध्ययन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मीरपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की योजना भी शामिल की गई है।

समझौते में यह भी तय हुआ कि हर जिले के अस्पताल में MRI और CT स्कैन मशीनें लगाई जाएंगी और 15 दिनों के भीतर सभी नागरिकों को हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 10 अरब पाकिस्तानी रुपए दिए जाएंगे। इन फैसलों को लागू करने के लिए एक निगरानी समिति बनाई जाएगी। साथ ही हिंसा के दोषियों पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत कार्रवाई और न्यायिक जांच होगी।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिजनों को सरकारी कर्मचारियों के बराबर मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। घायल प्रदर्शनकारियों को आर्थिक मदद मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने इसे अपनी जीत बताया और घोषणा की कि आने वाले तीन दिनों तक मारे गए लोगों की याद में जुलूस निकाले जाएंगे। ये आंदोलन 29 सितंबर को शुरू हुए थे, जब JKJAAC ने सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी और महंगाई पर काबू न पाने का आरोप लगाते हुए विरोध का आह्वान किया था। PoK में पहले भी बिजली दरों, गेहूं सब्सिडी और सरकारी नीतियों को लेकर कई बार बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.