ताजा खबर
तकनीकी चेतावनी को नजरअंदाज करने का नतीजा: दिल्ली एयरपोर्ट सिस्टम क्रैश पर ATC गिल्ड का आरोप   ||    अहमदाबाद में महिला की ज्वेलरी शॉप लूटने की नाकाम कोशिश, दुकानदार ने बरसाए 20 थप्पड़   ||    राम चरण और जान्हवी कपूर का धमाकेदार डांस — ए.आर. रहमान और मोहित चौहान का ‘चिकिरी-चिकिरी’ हुआ रिलीज़   ||    लौट आए श्रीकांत तिवारी — ‘द फैमिली मैन 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शुरू हुआ नया मिशन   ||    श्रद्धा कपूर ने थामी ‘ज़ूटोपिया 2’ की कमान, जूडी हॉप्स को देंगी अपनी आवाज़   ||    विक्की कौशल और कटरीना कैफ बने माता-पिता, दादा बने शाम कौशल बोले – “भगवान बहुत दयालु हैं”   ||    माली में अलकायदा और ISIS से जुड़े आतंकवादियों ने किया 5 भारतीयों का अपहरण, छुड़ाने का प्रयास जारी   ||    अब बीमार लोगों की अमेरिका में नो एंट्री, ट्रंप प्रशासन ने ऐसे सभी अप्रवासियों को वीजा देने से किया म...   ||    सरकारी शटडाउन से अमेरिका के बिगड़े हालात, सुप्रीम कोर्ट ने SNAP को लेकर जारी किया Emergency ऑर्डर   ||    "जिहाद में जिंदगी है, इससे इज्जत मिलेगी, अल्लाह ने कहा- ये कौम जिहाद करेगी", जैश के कमांडर ने फिर उग...   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के थाईलैंड दौरे पर पहुंचे, दुनिया की सबसे यंग PM से मिले, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 3, 2025

मुंबई, 03 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के थाईलैंड दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सबसे पहले पीएम मोदी ने 28 मार्च को भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भारत और थाईलैंड के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सदियों पुराने संबंध हमारी गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कड़ियों से जुड़े हैं। बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे लोगों को जोड़ा है। रामायण की कहानियां थाई लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचकर पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद थाई रामायण का मंचन देखा। यहां रामायण को रामाकेन कहा जाता है। इसके बाद PM मोदी ने थाईलैंड की पीएम पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा (38) से द्विपक्षीय मुलाकात की। वे दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री हैं। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम शिनवात्रा ने मुझे त्रिपिटक भेंट किया। ‘बुद्ध भूमि’ भारत की ओर से, मैंने इसे श्रद्धा पूर्वक स्वीकार किया। पिछले साल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत से थाईलैंड भेजे गए थे। मैं यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि गुजरात के अरावली में 1960 में मिले भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भी थाईलैंड भेजे जाएंगे। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हमारे इंडो पेसिफिक विजन में थाईलैंड का खास योगदान है। आज हमने अपने संबंधों को स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का रूप देने का फैसला किया है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच स्ट्रैटजिक डायलॉग स्थापित करने पर चर्चा की गई। साइबर क्राइम के शिकार भारतीयों को वापस भारत भेजने में थाईलैंड सरकार से मिले सहयोग के लिए थाईलैंड सरकार का शुक्रिया। हमारी एजेंसी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और अवैध माइग्रेशन के खिलाफ एकजुट होकर काम करेगी। उत्तर पूर्वी राज्यों और थाईलैंड के बीच टूरिज्म, कल्चर, एजुकेशन आदि क्षेत्रों में सहयोग पर बल दिया गया है। दोनों देशों के बीच MSME, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट में सहयोग के लिए समझौता हुआ है। रिन्युएबल एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, ई-व्हीकल्स, रोबोटिक्स, स्पेस, बायोटेक्नोलॉजी और स्टार्ट अप में सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दोनों देशों के बीच फिनटेक कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम किया जाएगा। भारत ने थाई पर्यटकों के लिए ई-वीजा देना शुरू कर दिया है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.