ताजा खबर
अडानी अहमदाबाद मैराथन को मिली बड़ी ग्लोबल पहचान, वर्ल्ड एथलेटिक्स कैलेंडर में हुआ शामिल   ||    IIM अहमदाबाद के गोल्ड मेडलिस्ट शुभम गोयल की कहानी, 30 लाख के पैकेज से माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में 13 लोगो...   ||    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल की उम्र से भर रही हूं टैक्स   ||    ‘भारत में अब पहले जैसी शांति नहीं’, बयान पर घिरे संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- मेरा मकसद किसी को ठेस प...   ||    अविनाश मिश्रा बने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर, रोहित शेट्टी की ट्रॉफी के साथ जीते लाखों और नई कार   ||    ‘रणबाली’ की टिकट कीमतों पर मैथ्री मूवी मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नहीं होगी कोई बढ़ोतरी   ||    विद्युत जामवाल बने धलसिम, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में दिखेगा योग और एक्शन का जबरदस्त मेल   ||    बंदर और लंगूर में क्या है अंतर? जानें इनकी पहचान, खानपान और सामने आने पर बरतने वाली सावधानियां   ||    90 वर्ष की उम्र में जापानी बॉडीबिल्डर ने जीता 19वां राष्ट्रीय खिताब, शाकाहारी डाइट से सबको चौंकाया   ||    आईसीए ग्लोबल बोर्ड में चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे इफको चेयरमैन दीलीप सांघाणी, जोरदार स्वागत   ||   

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में हवाई हमले, दर्जनों की मौत के बाद 48 घंटे का सीजफायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 15, 2025

मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। अफगान मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक क्षेत्र में बमबारी की, जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर शहर में ड्रोन हमला किया और एक प्लाजा को निशाना बनाया, जिसे खुफिया गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने का दावा किया गया। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति बनी, जो भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 6:30 बजे से लागू हुआ। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की दिशा में काम करेंगे। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया कि कंधार में हुए हमलों में अफगान तालिबान की चौथी बटालियन और छठी बॉर्डर ब्रिगेड पूरी तरह तबाह हो गई। पाकिस्तान ने कहा कि यह कार्रवाई तालिबान के हमलों के जवाब में की गई थी और उसकी सेना किसी भी हमले का मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, अफगान तालिबान ने इन दावों को खारिज किया है।

मंगलवार रात दोनों देशों की सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुई थीं। अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया, जिसमें 12 नागरिक मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए। इसके बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर टैंक तैनात कर दिए। वहीं, पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि उसने बलूचिस्तान बॉर्डर पर अफगान तालिबान के हमले को नाकाम कर दिया, जिसमें करीब 20 तालिबान लड़ाके मारे गए। दोनों देशों ने एक-दूसरे की चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सरकारी मीडिया ने कहा कि अफगानिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की, जबकि अफगान समर्थित स्रोतों ने कहा कि उनके हमले उन ठिकानों पर हुए जहां से पाकिस्तान उनकी सीमा को खतरा पहुंचा रहा था। इस बीच अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के दो गुटों ने पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गुटों का नेतृत्व मुफ्ती अब्दुर रहमान और कमांडर शेर खान कर रहे हैं, जिन्होंने टीटीपी के प्रति वफादारी की शपथ ली है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.