ताजा खबर
2036 ओलंपिक की तैयारी: अहमदाबाद की जसपुर झील बनेगी वर्ल्ड क्लास डेस्टिनेशन   ||    अहमदाबाद की झुलसा देने वाली गर्मी ने ईशांत और अक्षर को किया बेहाल, मैदान पर दिखी मुश्किलें   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

कम्युनिस्ट देश लाओस पहुंचे मोदी, बौद्ध भिक्षुओं ने स्वागत किया, कहा हम शांति प्रिय देश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 10, 2024

मुंबई, 10 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया आसियान समिट में शामिल होने के लिए 2 दिन के दौरे पर कम्युनिस्ट देश लाओस पहुंचे। मोदी ने इंडिया आसियान समिट को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। पिछले 10 सालों में हमारा ASEAN क्षेत्रों के साथ व्यापार लगभग दो गुना होकर। 130 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गया है। हम शांतिप्रिय देश हैं। मोदी ने लाओस में भारत और ब्रुनेई के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि भारत की 7 ASEAN देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है। प्रधानमंत्री ने कहा, मेरा मानना ​​है कि 21वीं सदी इंडिया और ASEAN देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और ASEAN की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले लाओस पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाओस की राजधानी वियनतियाने में लाओस की रामायण भी देखी। PM मोदी लाओस में 10 वीं बार इंडिया-आसियान समिट में शामिल हुए। साथ ही, विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान PM मोदी आसियान देशों के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफानडोन ने PM मोदी को न्योता दिया था। लाओस इस साल इंडिया-आसियान समिट और ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

PM मोदी ने वियनतियाने में आज शाम जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के साथ द्विपक्षीय बातचीत की है। बैठक के बाद PM मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जापानी PM इशिबा से मिलकर उन्हें खुशी हुई। दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके बाद PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। मोदी ने क्रिस्टोफर लक्सन को भारत आने का न्यौता भी दिया मीटिंग के दौरान दोनों के बीच व्यापार, निवेश, डिफेंस, डेयरी, स्पेस और टूरिज्म जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक के बाद न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर ने कहा कि वो भारत के फैन हैं, ये ऐसा देश है जिससे उन्हें बहुत प्यार है।

आपको बता दें, इस साल मोदी सरकारी की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से भी ये दौरा बेहद अहम हो जाता है। 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ भारत की डिप्लोमेसी का अहम हिस्सा है, जिसका मकसद दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। PM मोदी ने 2014 में इंडिया आसियान समिट के दौरान इस पॉलिसी की घोषणा की थी। इस पॉलिसी को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की लुक ईस्ट पॉलिसी का अपग्रेडेड वर्जन माना जाता है, जिसे उन्होंने 1992 में शुरू किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर में दक्षिण एशिायाई देश ब्रुनेई और सिंगापुर का दौरा किया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी अगस्त में तिमोर-लेस्ते की यात्रा की थी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.